भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने किसान सम्मान निधि के 4 वर्ष पूर्ण होने पर मनाई वर्षगांठ

भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने किसान सम्मान निधि के 4 वर्ष पूर्ण होने पर मनाई वर्षगांठ

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही किसान सम्मान निधि के 4 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारियों के द्वारा किसान सम्मान निधि वर्ष गांठ का फतेहगंज पश्चिमी तिलोकचंद डिग्री कॉलेज में आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र गंगवार ने की और संचालन जिला मंत्री अमन सिंह ने किया, प्रधानमंत्री नमो किसान सम्मान दिवस पर कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों ने क्षेत्र से आए किसानों को सम्मानित किया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक गुप्ता, जिला अध्यक्ष राम पाल गंगवार एवं अन्य लोगों का भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री अमन सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने फूल माला और पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कार्यकारी सदस्य दीपक गुप्ता एवं भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामपाल गंगवार ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से कार्यक्रम में उपस्थित समस्त किसानों को अवगत कराया, और अपने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए, इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हरीश कश्यप, जिला महामंत्री सुरजीत सिंह यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, देवेंद्र गंगवार, प्रदीप शर्मा, सनील गंगवार, सत्येंद्र पटेल, जयदेव गंगवार, विनोद शर्मा, कमल साहू, शिव हरी, छोटेलाल गंगवार, कल्लू दिवाकर, भगवान दास, रामकिशन मौर्य, प्रमोद पटेल, रामचंद्र, रामपाल, डॉक्टर भूदेव शर्मा, मक्खन लाल शर्मा, महेश प्रजापति आदि पदाधिकारी सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>फाल्गुन माह मे भगवती मां की चौंकी हुई संपन्न</em>

Sun Feb 26 , 2023
फाल्गुन माह मे भगवती मां की चौंकी हुई संपन्न मुबारकपुर चिंतपूर्णी वाले श्री फूलों वाले बाबा जी विशेष रूप से फिरोजपुर में पधारे” फिरोजपुर 25 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:- फाल्गुन मास में फिरोजपुर में भगवती मां की चौकी का आयोजन (एक जोत एक परिवार) श्री दुर्गा शक्ति मंदिर […]

You May Like

Breaking News

advertisement