भाजपा नेता की पिटाई, सात नामजद और छह अज्ञात पर मामला दर्ज

भाजपा नेता की पिटाई, सात नामजद और छह अज्ञात पर मामला दर्ज

बिलरियागंज। बिलरियागंज कस्बे में मंगलवार की देर शाम भाजपा नेता और नमामि गंगे के जिला सह संयोजक अरविंद गुप्ता की पिटाई का मामला सामने आया है। यह घटना महाराजगंज रोड के नए चौक पर हुई, जब अरविंद गुप्ता अपने मित्र की दुकान में समाचार देख रहे थे।
अरविंद गुप्ता का आरोप है कि वे पिछले कई दिनों से अवैध रेस्टोरेंट संचालको के खिलाफ आवाज उठाते रहे है इसी को लेकर लगभग एक दर्जन लोगों ने संगम मिक्सिंग लैब पर हमला किया, जहां वे बैठे हुए थे। इस हमले में उनके पूरे शरीर पर चोटें आईं।उन्होंने थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। शिकायत में सात व्यक्तियों को नामजद किया गया है, जबकि छह अन्य को अज्ञात बताया गया है।
घायल अवस्था में अरविंद गुप्ता का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिलरियागंज में चल रहा है। वही पुलिस ने सात वयक्तियो को नामजद करके और छह अज्ञात व्यक्तियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

2000 ₹ की मशीन करेगी प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान

Wed Jun 18 , 2025
2000 ₹ की मशीन करेगी प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के बीटेक के विद्यार्थियों ने तैयार की फिलामेंट मेकिंग मशीन।प्लास्टिक की बोतलों से बनाएगी फिलामेंट, थ्री डी प्रिंटिंग और प्लास्टिक के रीयूज में साबित होगी कारगर।कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने दी बधाई, कहा […]

You May Like

Breaking News

advertisement