किसानों की आड मे बेहड कर रहे नौटंकी : भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा

किसानों की आड मे बेहड कर रहे नौटंकी ः भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा

रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने बाजपुर मे किसानों के समर्थन में पूर्व मंत्री बेहड द्वारा दिये गये धरने को नौटंकी करार दिया है। उन्होंने बेहड को किसानों की आड मे राजनीति बंद करने की नसीहत दी है। शर्मा ने जारी बयान में कहा कि पूर्व मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलक राज बेहड बाजपुर के मामले में सरकार पर अनर्गल आरोप लगाकर अपनी नेतागिरी चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बेहड के धरने को नौटंकी बताते हुए कहा कि बाजपुर मे किसानों के प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंभीर है। क्योंकि यह मामला 1950 से ही लंबित चल रहा है। किसी ने अब तक इसमे कोई पैरवी नहीं की। खुद को तराई का शेर बताने वाले बेहड अब तक कहा सोये थे,उन्हें किसानों को इसका जवाब देना चाहिए। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दशकों पुराने मामले का समाधान निकालने जा रहे है तो पूर्व मंत्री बेहड किसानों की आड मे राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाजपुर के किसानों को जमीनों के मालिकाना हक में आ रही दिक्कतों को लेकर जिलाधिकारी से पूरी जनकारी ली थी,जिसमें जिलाधिकारी ने खुद सीएम को यह जानकारी दी कि वर्ष 1950 से अब तक इस मामले में कोई पैरवी शासन स्तर पर नहीं की गयी जिसके चलते ही यह मामला लंबित चला आ रहा है। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत जिलाधिकारी को इस प्रकरण के निस्तारण के लिए जरुरी प्रशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दे दिये हैं। अब जिला प्रशासन के स्तर से किसानों के हित में कागजी कार्रवाई शुरू हो गयी है जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद शासन तक फाईल पहुंचते ही किसानों को मालिकाना हक मिलना तय है।
श्री शर्मा ने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री खुद संवेदनशील है किसान भी मुख्यमंत्री के आक्ष्वासन से संतुष्ट हैं जिनकी जमीनें है उन्हें सरकार से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन कांग्रेस नेता बेहड किसानों की आड मे अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि बेहड जिन दो लोगों पर पैसे लेकर फाईलें पास कराने के आरोप लगा रहे है उनके नाम सार्वजनिक करें अन्यथा ऐसी बयानबाजी बंद करें। श्री शर्मा ने कहा कि सीएम धामी भ्रष्टाचार के खिलाफ खडे हैं उनके राज में कई बडे बडे भ्रष्टाचारियो को सलाखों के पीछे डाला जा चुका है।

संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: पन्द्रह करोड़ की लागत से चौक के चारों एतिहासिक प्रवेश द्वारों का होगा सौन्दर्यीकरण

Sun Sep 3 , 2023
अयोध्या:———-पन्द्रह करोड़ की लागत से चौक के चारों एतिहासिक प्रवेश द्वारों का होगा सौन्दर्यीकरणमनोज तिवारी ब्यूरो अयोध्याजिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि चौक स्थित अयोध्या के चारों ऐतिहासिक प्रवेश द्वारों के संरक्षण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति शासन से प्राप्त हो गयी है।उन्होंने बताया कि शासन द्वारा […]

You May Like

Breaking News

advertisement