भाजपा ने इस नेता पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पद से हटाया

उत्तराखंड देहरादून
भाजपा ने इस नेता पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पद से हटाया,
सागर मलिक

उत्तराखंड में भाजपा ने कड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश मंत्री को पद से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई युवक के आत्महत्या करने का वीडियो सामने आने के बाद की गई है।

दरअसल पौड़ी जिले में युवक की एक आत्महत्या मामले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। 32 वर्षीय जितेंद्र सिंह ने 21 अगस्त को अपनी कार के भीतर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक कदम से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उसने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली पर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने हिमांशु चमोली को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही बीजेपी ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए हिमांशु को प्रदेश मंत्री पद से हटा दिया है।

जितेंद्र सिंह ने आत्महत्या से पहले जो वीडियो रिकॉर्ड किया, उसमें वह भावुक होकर कह रहा है कि उसने हिमांशु चमोली को जमीन खरीदने के लिए 35 लाख रुपये नकद दिए थे। साथ ही फोन और दफ्तर खोलने के लिए भी पैसे दिए थे। वीडियो में जितेंद्र ने आरोप लगाया कि हिमांशु ने न सिर्फ पैसे हड़पे, बल्कि उन लोगों से भी साठगांठ की, जिन्होंने उस पर हमला किया था।

इधर जैसे ही यह मामला सामने आया, बीजेपी ने तुरंत संज्ञान लिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने एक पत्र जारी कर हिमांशु चमोली को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने की घोषणा की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छात्रवृति घोटाले केन्द्र सरकार की सख्ती, SIT गठित

Fri Aug 22 , 2025
छात्रवृति घोटाला:छात्रवृति घोटाले केन्द्र सरकार की सख्ती, SIT गठित,सागर मलिक देहरादून राज्य में मदरसों सहित कई संस्थानों द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर छात्रवृत्ति हासिल करने के मामले में केंद्र सरकार ने सख्ती दिखाई है। संसद के मानसून सत्र में हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत […]

You May Like

Breaking News

advertisement