अम्बेडकर नगर : टांडा अंतर्गत जिला प्रशासन के अभिनव प्रयासों से विकसित पुंथर झील में नौका विहार एवं आमजन मानस से राज्यपाल महोदया का संवाद कार्यक्रम आयोजित

अंबेडकर नगर ।श्रीमती आनंदीबेन पटेल माननीया राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में तहसील टांडा अंतर्गत जिला प्रशासन के अभिनव प्रयासों से विकसित पुंथर झील में नौका विहार एवं आमजन मानस से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा पुंथर झील के बारे में विस्तार पूर्वक राज्यपाल महोदया को अवगत कराया गया कि लगभग 96 बीघे में फैली पुंथर झील में बस्ती-आजमगढ़ हाईवे से सटी हुई है। समिति द्वारा द्वारा लगभग 720 क्विंटल उत्पादन स्थल की रमणीयता को देखते हुए इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया गया। जिससे मत्स्यपालन के साथ-साथ स्थानीय नाविकों, रेस्टोरेंट, समूह की महिलाओं तथा ग्राम पंचायत की आय में वृद्धि हुई है। इस झील पर पाये जाने वाले सारस पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र हैं।राज्यपाल महोदया ने जिलाधिकारी के अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। वहां पर उपस्थित समूह की महिलाओं से वार्ता किया गया।माननीय राज्यपाल महोदय ने संबोधन में कहा कि पुंथर झील खूबसूरत झील की तरह दिख रहा है।यह झील हाईवे के किनारे स्थित होने के कारण रोजगार के असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने ग्राम वासियों तथा समूह की महिलाओं से कहा कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें जिससे वह आगे बढ़े और शिक्षित हो। उपस्थित स्कूली बच्चों से भी उन्होंने वार्ता किया। समूह की महिला द्वारा घरेलू कार्य करते हुए समूह से जुड़ने के बाद अपनी सफलता की कहानी बताई। तथा महोदया द्वारा महिलाओं को आगे आ करके काम करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान मौके पर जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, भाजपा जिला अध्यक्ष तथा संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: आजमगढ़ हापुड़ मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने मुख्य सचिव डीजीपी का किया पुतला दहन

Wed Sep 6 , 2023
आजमगढ़ हापुड़ मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने मुख्य सचिव डीजीपी का किया पुतला दहन आजमगढ़ : अधिवक्ता हापुड़ मामला को बार काउंसिल के निर्देश पर आजमगढ़ डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष दयाशंकर सिंह व मंत्री उदयराज यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओ ने बार के गेट पर पूतला दहन किया तो वहीं […]

You May Like

Breaking News

advertisement