जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने श्री गंगा सप्तमी पर दी शुभकामनाएं

जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने श्री गंगा सप्तमी पर दी शुभकामनाएं।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

मां गंगा की कृपा से तो सभी तरह के पापों एवं कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।

कुरुक्षेत्र, 27 अप्रैल : तीर्थों की संगम स्थली धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के तट पर स्थित श्री जयराम विद्यापीठ सहित देश के विभिन्न राज्यों में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने सर्वकल्याण की कामना से देश प्रदेश वासियों को श्री गंगा सप्तमी की शुभकामनाएं दी हैं।
जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने श्री गंगा सप्तमी के अवसर पर पूजन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। इसी मौके पर जयराम विद्यापीठ में आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ ब्रह्मचारियों के साथ पूजन किया गया।
गंगा सप्तमी पर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने सभी की सुख समृद्धि एवं सर्वकल्याण की भावना से पूजन व अनुष्ठान करते हुए कहा है कि गंगा सप्तमी के दिन ही मां गंगा स्वर्ग से आकर भोलेनाथ की जटाओं में समा गई थी। गंगा सप्तमी के दिन विधि विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। मां गंगा की कृपा से तो सभी तरह के पापों एवं कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान का बहुत अधिक महत्व होता है। इस पावन दिन मां गंगा चालीसा का पाठ करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने के साक्षी बने हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Thu Apr 27 , 2023
भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने के साक्षी बने हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। उत्तराखंड ऋषिकेश : बद्रीनाथ धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। साथ ही उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा शुरू हो गई है।विधि विधान […]

You May Like

advertisement