कुरुक्षेत्र पहुंचे देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

कुरुक्षेत्र पहुंचे देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

निर्माणाधीन डी.बी.एस. इंटरनैशनल सहित जयराम शिक्षण संस्थान की गतिविधियों की जानकारी ली।

कुरुक्षेत्र, 3 सितम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी रविवार को हरिद्वार से कुरुक्षेत्र श्री जयराम विद्यापीठ में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने श्री जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक एस.एन. गुप्ता से संस्थान की गतिविधियों के साथ साथ योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि श्री जयराम शिक्षण संस्थाओं के अंतर्गत ऋषिकेश में स्थापित डी.एस.बी. इंटरनैशनल स्कूल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सी.बी.एस.ई. में परचम लहराने के बाद अब कुरुक्षेत्र के गांव निवारसी में भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त 11 एकड़ भूमि पर डी.एस.बी. इंटरनेशनल स्कूल परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से निर्माणाधीन है। जिसका शिलान्यास इसी वर्ष हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया था। कुरुक्षेत्र में बनने वाले डी.एस.बी. इंटरनेशनल स्कूल के निर्माण कार्यों की जानकारी लेने के लिए ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी मौके पर निवारसी भी गए। इस मौके पर उनके साथ विद्यापीठ के ट्रस्टी पवन गर्ग, के.सी. रंगा, यशपाल एवं अन्य लोग भी मौजूद रहे।
जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के परम पूज्य गुरु ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की की याद में इंडो रामा सिंथेटिक्स इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एम.एल. लोहिया के सहयोग से 2007 में ऋषिकेश में डी.एस.बी. इंटरनैशनल स्कूल की स्थापना हुई थी। स्कूल ने तेजी से विकास की बुलंदियों को हासिल किया। अब निवारसी में डी.एस.बी. इंटरनैशनल स्कूल निर्माणाधीन है। परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से कुरुक्षेत्र के लोहार माजरा में भी विभिन्न शिक्षण संस्थान संचालित हैं। कुरुक्षेत्र में शीघ्र बन कर तैयार होने वाला डी.एस.बी. इंटरनैशनल स्कूल हरियाणा में ही नहीं पूरे देश में अपने आप में विशेष सुविधाओं से युक्त होगा।
परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी एवं अन्य निर्माण स्थल पर अवलोकन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हम समाज में अच्छाई का वातावरण चाहते हैं तो अच्छे व्यक्तियों के बारे में भी करें चर्चा : संजय भुटानी

Sun Sep 3 , 2023
हम समाज में अच्छाई का वातावरण चाहते हैं तो अच्छे व्यक्तियों के बारे में भी करें चर्चा : संजय भुटानी। ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। हांसी आर्य समाज मंदिर में पंचकुंडीय यज्ञ में जर्नलिस्ट एसोसिएशन हांसी के चेयरमैन पत्नी मुक्ता संग मुख्य यजमान के रूप में हुए शामिल। हांसी, 3 […]

You May Like

Breaking News

advertisement