गुरुकुल पहुंची रविन्द्र तोमर की नशे के खिलाफ बुग्गी यात्रा

गुरुकुल पहुंची रविन्द्र तोमर की नशे के खिलाफ बुग्गी यात्रा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलकर देशभर में करेंगे प्राकृतिक खेती का प्रचार।

कुरुक्षेत्र, 26 मार्च : जींद के एंेचरा कलां गांव के पहलवान रविन्द्र तोमर देशभर में बुग्गी यात्रा के माध्यम से युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। बीते दिनों रविन्द्र तोमर हरियाणा के सीएम नायब सैनी से भी चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में मिले और मुख्यमंत्री ने उनके अभियान की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपायी थी। आज रविन्द्र तोमर गुरुकुल कुरुक्षेत्र पहुंचे जहां पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के दामाद, एनआईटी के वैज्ञानिक अधिकारी श्री योगवीर सिंह लाम्बा सहित गुरुकुल के व्यवस्थापक रामनिवास आर्य, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य ने ओ३म् का पटका और शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया, साथ ही नशे के खिलाफ उनकी मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
रामनिवास आर्य ने बताया कि रविन्द्र तोमर आचार्य देवव्रत द्वारा चलाए जा रहे मानव उत्थान एवं समाज कल्याण के कार्यों से बहुत प्रभावित हैं और किसान व किसानी को बचाने वाले उनके प्राकृतिक खेती मिशन से जुड़ना चाहते हैं। रविन्द्र तोमर का कहना है कि वे अपनी बुग्गी यात्रा को गुजरात के राजभवन तक लेकर जाएंगे और वहाँ आचार्य का आशीर्वाद लेकर युवाओं में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ तो मुहिम चलाएंगे ही साथ ही लोगों को आचार्य के प्राकृतिक खेती मिशन से भी जोड़ेंगे क्योंकि यदि किसान कीटनाशक और रासायनिक खादों का इस्तेमाल यूंही करता रहा तो आने वाली पीढ़ियों को न तो पीने योग्य पानी मिलेगी और न फसल उगाने के लिए उपजाऊ जमीन। मुख्य संरक्षक संजीव आर्य ने आचार्यश्री के प्राकृतिक खेती मिशन को एक गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया और गुरुकुल के युवा ब्रह्मचारियों से जीवन में कभी नशा न करने और दूसरों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प कराया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र में आयोजित महायज्ञ में पहुंचे हरियाणा सरकार में मंत्री विपुल गोयल, राजेश नागर, गौरव गौतम

Wed Mar 26 , 2025
कुरुक्षेत्र में आयोजित महायज्ञ में पहुंचे हरियाणा सरकार में मंत्री विपुल गोयल, राजेश नागर, गौरव गौतम। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। बोले,वातावरण की स्वच्छता के लिए यज्ञ जरूरी,सभी मंत्रियों ने दिव्य महाआरती में लिया भाग, महायज्ञ में पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारी और 500 से अधिक विद्यार्थी, हवन यज्ञ में डाली […]

You May Like

Breaking News

advertisement