थानेसर शहर में सेक्टर 13, 17 और डिवाइन सिटी में बनाएं तिरंगा वितरण केन्द्र : अदिति

थानेसर शहर में सेक्टर 13, 17 और डिवाइन सिटी में बनाएं तिरंगा वितरण केन्द्र : अदिति।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 5 अगस्त : एसडीएम अदिति ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्रत्येक व्यक्ति तक तिरंगा पहुंचाने के उद्देश्य से उपायुक्त मुकुल कुमार के आदेशानुसार थानेसर शहर में 3 जगहों पर तिरंगा बिक्री केन्द्र और स्थापित किए गए है। इन तीनों जगहों पर 6 अगस्त से तिरंगे की बिक्री शुरू हो जाएगी। इन बिक्री केन्द्रों के खुलने का समय दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक का रहेगा।
एसडीएम अदिति ने शुक्रवार को देर सायं बातचीत करते हुए कहा कि प्रशासन ने सेक्टर 17 के केसल मॉल, सेक्टर 13 मार्किट के प्रथम ब्लॉक तथा डिवाइन सिटी डिवाइन मॉल में 6 अगस्त से तिरंगा बिक्री केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया है। इन तीनों केन्द्रों पर नगर परिषद के कर्मचारी अनूप कुमार, सुभाष चंद्र व परमजीत की ऐरिया अनुसार ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा लिपिक अमरीक सिंह, प्रिंयक बजाज, सुरेन्द्र गौड, राहुल यादव, वरूण वधवा, मक्खन सिंह, संदीप ढुल, विनोद कुमार और राजन छाबडा की भी ड्यूटी लगाई गई है। इन सभी बिक्री केन्द्रों पर प्रति तिरंगा स्टिक सहित 25 रुपए का दिया जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उमा सुधा ने विष्णु कॉलोनी वासियों की सुनी समस्याएं और नगर परिषद के कर्मचारियों से कहा फील्ड में लोगों की समस्याओं को समझें

Sat Aug 6 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 विष्णु कॉलोनी वासियों ने आवारा पशुओं, सफाई व्यवस्था, पार्क की दयनीय हालत तथा गलियों में पड़े गड्डों की अनेकों समस्याएं उमा सुधा के सामने रखी। कुरुक्षेत्र, 5 अगस्त : कुरुक्षेत्र का पॉश एरिया कहे जाने वाली विष्णु कालोनी अनेक समस्याओं से […]

You May Like

advertisement