उत्तराखंड देहरादून पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियां

उत्तराखंड में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। दून अस्पताल के सामने युवक पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपियों को पकड़ने के लिए डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान बैरियर लगाया। लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिससे जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए जबकि एक फरार हो गया।

घायल बदमाशों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी डोईवाला भेजा गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून अजय सिंह मौके पर पहुंचे और मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल जाकर घायल आरोपियों की हालत का भी जायजा लिया।

पुलिस ने मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय सोहेल खान और 23 वर्षीय शानू के रूप में की है। ये दोनों दून अस्पताल के सामने हुई फायरिंग के मुख्य आरोपी बताए जा रहे हैं। इनके खिलाफ कोतवाली नगर देहरादून में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। मुठभेड़ के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक स्कूटी, दो तमंचे, जिंदा राउंड और खोखा राउंड बरामद हुए हैं।

फरार आरोपी की खोज में पुलिस जंगल में सघन तलाशी अभियान चला रही है। इस घटना के बाद देहरादून शहर और आसपास के इलाकों में पुलिस अलर्ट जारी है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाब होगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

150 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, पांच युवक सवार थे, तीन की मौत, 2 घायल

Fri Oct 24 , 2025
उत्तराखंड देहरादून150 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, पांच युवक सवार थे, तीन की मौत, 2 घायल,सागर मलिक ऋषिकेश। टिहरी जिले में कल बुधवार रात आठ बजे एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो गंभीर घायल […]

You May Like

advertisement