पीएम अजय योजना : ऋण प्रकरण तैयार करने 7 से 28 जनवरी तक लगेंगे शिविर

धमतरी 31 दिसंबर 2025/ प्रधानमंत्री अनुसूचितजाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय) के तहत स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण प्रदाय किया जाता है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित धमतरी ने बताया कि योजना के तहत ऋण प्रकरण तैयार करने जिले के अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों में 7 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 तक शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में 18 से 50 वर्ष तक की आयु के, ऋण लेने वाले इच्छुक आवेदकों का आवेदन पत्र तैयार किया जाएगा। शिविर में अनुसूचित जाति वर्ग के आवेदकों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की दो-दो प्रति और दो पासपोर्ट साईज का फोटो लाना अनिवार्य है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत करेली बड़ी में 7 जनवरी, कुरूद के ग्राम पंचायत अंवरी में 9 जनवरी, धमतरी के कंडेल में 13 जनवरी, कुरूद के ग्राम पंचायत दरबा में 16 जनवरी, मगरलोड के मोतिमपुर में 19 जनवरी, कुरूद के बंजारी में 23 जनवरी, नगरी के बेलरगांव में 27 जनवरी और ग्राम पंचायत बेलरबाहरा में 28 जनवरी को ऋण प्रकरण तैयार करने शिविर लगाए जाएंगे।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत स्वरोजगार स्थापित करने ऋण राशि न्यूनतम एक लाख रूपये, जिसमें 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 50 हजार रूपये है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जल संरक्षण से आय संवर्धन तकः धमतरी की रबी फसलों की सफलता कथा

Wed Dec 31 , 2025
सरसों और मसूर में विस्तार, दलहन-तिलहन को मिला बढ़ावा संतुलित खेती, सशक्त किसान : रबी वर्ष में धमतरी की उपलब्धि धमतरी 31 दिसंबर 2025/ वर्ष 2025-26 में जिला धमतरी ने कृषि विविधीकरण, जल संरक्षण और किसानों की आय वृद्धि की दिशा में एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिला प्रशासन […]

You May Like

advertisement