राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद की ओर से कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पंजाब मोगा : राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद {रजि:} का राष्ट्रीय कार्यालय अंलकेश्वर जिला भरोच दक्षिण गुजरात में है एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राजराजेश्वर गिरि महाराज जी हैं। संगठन का मुख्य उद्देश्य साधु,संतो महात्माओं की सुरक्षा, मंदिरों ,मठों, डेरों, धार्मिक स्थलों का संरक्षण, सनातन धर्म के उत्थान,नई पीढ़ी को प्रचीन वैदिक संस्कृति के साथ जोड़ना, गंगा, गऊ एवं गौरी की सुरक्षा इत्यादि, भारत वर्ष की सुख, समृद्धि, विकास एवं खुशहाली हेतु सहयोग प्रदान करना, सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार सूत्रों को अपनाना। संगठन का विस्तार संपूर्ण भारत वर्ष में हो रहा है। संगठन के अलग अलग प्रकोष्ठ हैं जैसे कि संत, संत सहयोगी, साध्वी, महिला साध्वी सहयोगी, महंत किन्नर एवं सहयोगी प्रकोष्ठ क्रमश: इत्यादि अन्य प्रकोष्ठ भी हैं। स्वामी जी के नेतृत्व में संगठन की टीम निष्ठा एवं कर्मठता से कार्य कर रही है। पंजाब के जिला मोगा के रहने वाले कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा {सेवानिवृत्त} की संत समाज एवं संगठन के कार्यो के प्रति उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राजराजेश्वर गिरि जी महाराज ने उन्हें “राष्ट्रीय संयोजक” पद पर मनोनीत किया है। स्वामी जी एवं राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद के साथ जुड़े संत समाज/सहयोगी प्रकोष्ठों ने उन्हें आशीर्वाद एवं हार्दिक बधाई दी। कैप्टन सुभाष ने परम पुज्यनीय सभी महापुरूषों एवं मातृ नारी शक्ति का आभार प्रकट करते हुए अश्वासन दिया कि वह इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा एवं कर्मठता से निभाएंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कनौज: श्रीराम कथा समापन पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन 

Tue Aug 9 , 2022
श्रीराम कथा समापन पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन  ✍️ / कन्नौज । कस्वे के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में एक सप्ताह से चल रही रामकथा का समापन सोमवार को कन्या भोज व विशाल भंडारे के साथ हो गया। इस मौके पर सुंदरकांड के अलावा भजन-कीर्तन व बुंदेली कार्यक्रमों का […]

You May Like

advertisement