कैनविज कंपनी में 1.35 करोड़ निवेश करवाकर हड़पने का आरोप, संचालक सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : 1.35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने कैनविज कंपनी के संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बीमा कंपनी की महिला एजेंट के जरिये कैनविज कंपनी ने 1.35 करोड़ निवेश करवाकर हड़प लिए। सदमे में आई पीड़ित महिला को दिल का दौरा पड़ चुका है और उसका इलाज चल रहा है। महिला की शिकायत पर बारादरी थाने में कंपनी संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जाटवपुरा महावीर एन्क्लेव निवासी मीरा गुप्ता ने बताया कि वह बीमा कंपनी की एजेंट हैं। माडल टाउन निवासी कन्हैया गुलाटी, उसके साथी हरेंद्र पटेल व जगतपाल ने अपनी कंपनी कैनविज एसोसिएट्स में 1 करोड़ 35 लाख रुपये निवेश कराए थे। निवेश रकम पर पांच प्रतिशत प्रति माह ब्याज देने का वादा किया गया था लेकिन कंपनी ने ब्याज और मूल रकम नहीं दी। 1 करोड़ 35 लाख रुपये भी धोखाधड़ी कर हड़प लिए।
हड़पी गई रकम में परिचित निवेशकों के अलावा मीरा गुप्ता के 39 लाख रुपये भी हैं। मीरा ने मकान गिरवी रखकर रकम निवेश की थी। लोन की किस्त जमा न होने पर मकान बेचने की नौबत आ चुकी है। मीरा को अवसाद के कारण दिल का दौरा पड़ चुका है। बारादरी थाना के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि मीरा गुप्ता की तहरीर पर बारादरी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तमंचा व कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

Tue Nov 4 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना फतेहगंज पश्चिमी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रहपुरा अंडरपास से एक अभियुक्त को एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ […]

You May Like

advertisement