हारमनी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल फिरोजपुर द्वारा 2 दिवसीय शुगर चेक अप कैंप का चेयरमैन धर्मपाल बंसल की ओर से किया गया शुभारंभ

(पंजाब) फिरोजपुर 26 फरवरी 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

   हारमनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हस्पताल, फिरोजपुर द्वारा 2 दिवसीय (25, 26 फरवरी) शुगर चेकअप कैंप का शुभारंभ चेयरमैन श्री धर्मपाल बांसल, डायरेक्टर श्री योगेश बांसल तथा प्रिंसिपल डॉ. सुमन लता के करकमलों द्वारा किया गया।

यह कैंप हारमनी कॉलेज परिसर में ही आयोजित किया गया, जिसमें कॉलेज का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। इस अवसर पर शहर की विभिन्न संस्थाओं से आए गणमान्य व्यक्तियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कैंप में आए लोगों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तरीके से सेवाएं प्रदान की गईं। उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रत्येक मरीज की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।

  आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर भविष्य में भी समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ मिल सके।कैंप के दौरान डॉ. साहिल गुलेरिया तथा डॉ. अनोज़ा द्वारा शुगर रोग के कारण, लक्षण एवं बचाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही दैनिक दिनचर्या, खान-पान और रहन-सहन किस प्रकार रखना चाहिए, इस बारे में भी चर्चा की गई, ताकि समाज में इस बीमारी को आयुर्वेदिक तरीके से समाप्त किया जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली: वित्तविहीन विद्यालय संगठन ने परिवहन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

Fri Feb 27 , 2026
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली: वित्तविहीन विद्यालय संगठन ने परिवहन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा डीएम हर्षिता माथुर से रायबरेली जिले में वाहन फिटनेस सेंटर खोल शीघ्र खोले जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन गैर फिटनेस वाहनों के चालान रोके जाने के लिए डीएम से लगाई गुहार रायबरेली जिले में सुविधा न […]

You May Like

advertisement