भगवान श्री राम नाम का जाप साधारण नहीं है, सम्पूर्ण विष्णु सहस्त्रनाम या विष्णु के एक हजार नामों के जाप के समतुल्य है : महंत राजेंद्र पुरी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महंत राजेंद्र पुरी ने कहा भगवान श्री राम नाम का जाप रुकना नहीं चाहिए।

कुरुक्षेत्र, 20 जनवरी : देश विदेश में निरंतर सनातन अभियान को चला रहे जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि अयोध्या के 22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर आज भारत वर्ष ही नहीं पूरा विश्व भी भगवान श्री राममय बना हुआ है। उन्होंने 21 जनवरी को जग ज्योति दरबार की भगवान श्री राम समर्पित कलश यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि हर भारतीय के दिल एवं मुख से निकलने वाला भगवान श्री राम नाम का जाप रुकना नहीं चाहिए। यह निरंतर चलता रहना चाहिए।
महंत राजेंद्र पुरी ने भगवान श्री राम नाम की महिमा बारे बताया कि राम नाम सिर्फ शब्द ही नही एक गुप्त बीज मंत्र है। जिसे संतों की कृपा से जनमानस में प्रसाद रूप में वितरित किया गया है।
भगवान श्री राम नाम का जाप साधारण नहीं है, यह सम्पूर्ण विष्णु सहस्त्रनाम या विष्णु के एक हजार नामों के जाप के समतुल्य है। श्री राम जय राम जय जय राम – एक तारक मंत्र जीवन की नैया को संतुलन में रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ उपाय सात शब्दों वाला मंत्र है।
महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुंदरकांड पाठ एवं श्री राम जी के उद्घोष से बालघर में राममय हुआ वातावरण

Sun Jan 21 , 2024
सुंदरकांड पाठ एवं श्री राम जी के उद्घोष से बालघर में राममय हुआ वातावरण वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। बच्चों के अभिभावकों मंदिरों की सफाई के लिए किया आग्रह। कुरुक्षेत्र, 20 जनवरी : 22 जनवरी अयोध्या नगरी में भगवान श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्रीमद्भगवद्गीता प्राथमिक विद्यालय […]

You May Like

advertisement