चारधाम यात्रा: जौलीग्रांट से केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए दो मई से हवाई सेवा, 70% से ज्यादा बुकिंग हुई फुल

चारधाम यात्रा: जौलीग्रांट से केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए दो मई से हवाई सेवा, 70% से ज्यादा बुकिंग हुई फुल,
सागर मलिक

इस बार कंपनी प्रत्येक दिन दोनों धामों के लिए दो फेरे लगाएगी। जिससे एक ही दिन में करीब 80 श्रद्धालु जौलीग्रांट से आवाजाही कर सकेंगे।

मई से जौलीग्रांट स्थित हेलीपैड से अपनी उड़ान शुरू करने के लिए रुद्राक्ष एविएशन के अधिकारी और कर्मचारी जौलीग्रांट हेलीपैड पहुंच गए हैं। दो मई से हेलीकॉप्टर बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए उड़ान भरेगा। रुद्राक्ष एविएशन लगातार तीसरे साल दो मई से जौलीग्रांट से दो धामों बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए प्रत्येक दिन एक बार में कुल बीस श्रद्धालुओं को लेकर उड़ान भरेगा,

इस बार कंपनी प्रत्येक दिन दोनों धामों के लिए दो फेरे लगाएगी। जिससे एक ही दिन में करीब 80 श्रद्धालु जौलीग्रांट से आवाजाही कर सकेंगे। जौलीग्रांट से हेलीकॉप्टर दो मई से लेकर बीस जून तक दोनों धामों के लिए उड़ान भरेगा।

उसके बाद बरसात सीजन में हेलीकॉप्टर यात्रा पर ब्रेक लग जाएगा। बरसात पूरी होने के बाद 15 सितंबर से दोबारा दोनों धामों के लिए उड़ान भरी जाएगी। कंपनी का हेलीकॉप्टर 30 अप्रैल को जौलीग्रांट पहुंच जाएगा। रुद्राक्ष एविएशन के प्रबंधक पीके छाबरी ने बताया कि 70 प्रतिशत से अधिक बुकिंग फुल हो चुकी हैं।

प्रति यात्री 1.21 लाख है किराया
प्रदेश सरकार की ओर से रायल्टी और लैंडिंग चार्ज में वृद्धि करने के बाद हेली कंपनी ने दो धामों के लिए प्रति पैसेंजर किराये में कुछ बढ़ोतरी की है। इस बार रुद्राक्ष एविएशन के एमआई 17 से जौलीग्रांट से दो धामों की यात्रा में प्रति पैसेंजर किराया 1.21 लाख (एक ही दिन में वापसी) और 1.41 लाख रहेगा (रात्रि विश्राम के बाद वापसी)। पिछले साल यह किराया 1.11 लाख 11 और 1.31 लाख प्रति पैसेंजर रखा गया था।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: कुत्ते को बड़ी बेहरमी से पीट पीट का मार डाला

Tue Apr 29 , 2025
देहरादून: कुत्ते को बड़ी बेहरमी से पीट पीट का मार डाला,सागर मलिक *दुस्साहस.. रोकने आए न्यायिक अधिकारी के पति से भी की मारपीट, अजबपुर के पास कुछ लोग एक कुत्ते को लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। रास्ते से कार लेकर गुजर रहे न्यायिक अधिकारी के पति ने उन्हें रोका तो […]

You May Like

Breaking News

advertisement