किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी ने एसडीएम को छह सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मीरगंज ,बरेली मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी ने सड़क एवं पुल निर्माण, राशन कार्ड बनवाने, आवारा छुटटा आवारा पशुओं को गौशाला भेजने, अवैध कब्जे हटवाने, बिजली कनेक्शन के नाम अवैध बासुली रोकने, विकलांग को इलेक्ट्रॉनिक साइकिल देने एवं किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील मीरगंज में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियों से सैकड़ो किसानों के साथ मीरगंज पहुंचे और वहां जोरदार धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर मीरगंज एसडीएम इशिता किशोर को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने जल्द ही समस्याओं का निस्तारण कराने आश्वासन दिया। मीरगंज तहसील अध्यक्ष ठाकुर राजन सिंह ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि उनकी मांगों में गोरा लोकनाथ पुल पर टूटी सड़क की मरम्मत कार्य, रसूलपुर में बंद नालियों की सफाई, देवन नदी पर पुल निर्माण शामिल है, पुल बनने से किसानों की भूमि कटान से बच सकेगी, मनकरी की टूटी सड़क के निर्माण की मांग की, और बताएं की टूटी सड़क के कारण आए दिन स्कूली बच्चे गिरकर चुटेल हो जाते हैं, और आवारा पशुओं का भी मुद्दा उठाया, जिसके लिए आवारा पशुओं के संरक्षण की मांग की गई, किसानों ने बिजली विभाग पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने का भी आरोप लगाया, लाइनमैन द्वारा केवल जोड़ने के लिए मोटी रकम मांगने का भी आरोप लगाया, इन सभी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया, इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी, जिला अध्यक्ष तेजपाल गंगवार, युवा जिला अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, मीरगंज तहसील अध्यक्ष ठाकुर राजन सिंह, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉ मुदित प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डेनिश अख्तर, जिला उपाध्यक्ष इमरान अली खान, श्रीमती कमला देवी, फाजिल खान, अंकित प्रताप सिंह, तुलाराम गंगवार, पुरुषोत्तम गंगवार, रूप किशोर, नदीम, राजाराम, विश्वजीत सिंह, वरुण राठी, विवेक राठी, गौरव सिंह राठी, अवधेश पाठक, ओमपाल पाल, डॉ हरिओम शर्मा, मुमताज अहमद, मदनलाल गंगवार सहित सैकड़ो किसान धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादूनमंहत इंद्रेश अस्पताल में महिलाओं के स्वास्थ्य पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ

Fri Sep 19 , 2025
सागर मलिक देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) के अवसर पर शुरू हुए “स्वस्थ नारीः सशक्त परिवार अभियान” को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून ने विशेष गति प्रदान की। महिला स्वास्थ्य पर केंद्रित इस पहल के तहत […]

You May Like

advertisement