मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी महासमुंद में करेंगे ध्वजारोहण

महासमुंद 14 अगस्त 2025/ जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित 79 वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार स्वतंत्रता दिवस को सुबह 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। सुबह 9.00 बजे वे ध्वजारोहण करेंगे। सुबह 9.03 बजे परेड का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती चौधरी सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। सुबह 9.45 बजे परेड द्वारा हर्ष फायर एवं मार्च पास्ट होगा। सुबह 9.50 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं सुबह 10.20 बजे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान करेंगे। सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने लगाई दौड़, सद्भावना और एकता का दिया संदेश

Thu Aug 14 , 2025
कोण्डागांव, 14 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन कोण्डागांव जिला मुख्यालय में किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल और कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने हरी झंडी दिखाकर कर स्वतंत्रता दौड़ का […]

You May Like

Breaking News

advertisement