गोपामऊ की ज़मीनी हकीकत से रू-ब-रू हुए मुख्यमंत्री

गोपामऊ की ज़मीनी हकीकत से रू-ब-रू हुए मुख्यमंत्री
.
विधायक श्याम प्रकाश ने खोला समस्याओं का पिटारा
.
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द दूर की जाएगी समस्याएं
.

टड़ियावां। पिहानी से गोपामऊ होते हुए पेंग जाने वाला रास्ता हो या पिहानी से बूढ़गांव वाली सड़क हो, इसके अलावा और भी तमाम ऐसी समस्याएं हैं जो लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। लखनऊ पहुंचे विधायक श्याम प्रकाश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने इन्ही तमाम समस्याओं का पिटारा खोला और मुख्यमंत्री को सारी हकीकत बताई,इस पर मुख्यमंत्री ने पूरे भरोसे के साथ सारी समस्याओं के जल्द निपटारा कराने को कहा

गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश अपनी बेबाकी के लिए जाने और पहचाने जाते हैं। किसी को क्या समस्या है ? इसका उन्हें हमेशा ख्याल रहता है। विधायक श्री प्रकाश का कहना है कि पिहानी से गोपामऊ होते हुए पेंग जाने का रास्ता या पिहानी से बूढ़गांव वाली सड़क के नवीनीकरण की मांग की जा रही है।इसके अलावा और भी तमाम तरह की समस्याएं हैं,जो उनके क्षेत्र के लोगों के लिए मुश्किल का सबब बने हुए हैं। उन्ही सारी समस्याओं की पोटली ले कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास लखनऊ पहुंचे विधायक श्याम प्रकाश ने उन्हें ज़मीनी हकीकत से रू-ब-रू कराया। उन्हें आगे बताया कि क्षेत्र के लोगों को भाजपा सरकार से बहुत उम्मीदें हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार हर उम्मीद पर खरी उतरेगी। उन्होंने विधायक श्री प्रकाश से कहा कि जल्द ही उनकी बताई हुई सभी समस्याओं का निपटारा कर दिया जाएगा। विधायक श्याम प्रकाश ने कहा है कि विकास के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। लोगों की हर समस्या को हल करना और कराना, उनकी अपनी ज़िम्मेदारी है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>कका पा लागी, बने बने हावस गा...तुंहर सरकार रही तो जिनगी भर कछु न कछु बनते रही</strong>

Mon Oct 3 , 2022
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिले के हितग्राहियों से किया संवाद स्थापित आत्मनिर्भर की राह में आगे बढ़ने किया प्रेरित जांजगीर-चाम्पा 03 अक्टूबर 2022/ राज्य में महात्मा गाँधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का शुभारंभ करने के पश्चात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से जांजगीर-चाम्पा जिले के ऐसे हितग्राहियों […]

You May Like

Breaking News

advertisement