Uncategorized

जापान के प्रोजेक्टों को प्रदेश में लाकर हरियाणा के विकास में नई व्यवस्थाएं खड़ी कर रहे हैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी : कृष्ण कुमार बेदी

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला के कॉन्फ्रेंस हॉल का किया उद्घाटन।
बिहार में एनडीए की सरकार नेतृत्व कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

कुरुक्षेत्र,वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 7 अक्टूबर : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जापान के प्रोजेक्टों को प्रदेश में लाकर हरियाणा के विकास में नई व्यवस्थाएं खड़ी करने की दिशा में काम कर रहे हैं। जापान द्वारा हरियाणा प्रदेश में बहुत बड़ा इन्वेस्टमेंट किया जा रहा है। इनमें से एक प्रोजेक्ट खरखौदा में मारुति का बड़ा प्लांट तैयार किया जाना है। इससे हरियाणा के उद्योग में नई क्रांति आएगी। जापान की परियोजनाओं के प्रदेश में स्थापित होने से विकास को गति मिलेगी और प्रदेश नई बुलंदियों को छूएगा।
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में आयोजित वाल्मीकि जयंती समारोह में शिरकत की। इसके साथ ही धर्मशाला में तैयार किए गए कांफ्रेंस हॉल का उद्घाटन भी किया।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि बिहार प्रदेश में विधानसभा चुनावों का चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया है। सरकार की तरफ से मेरी भी बिहार में प्रचार के लिए ड्यूटी लगाई है। बिहार में पहले भी एनडीए की सरकार नेतृत्व कर रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के एक साल पूरा होने पर 17 अक्टूबर को सोनीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं व बधाई दी।
अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला के प्रधान कृष्ण श्योकंद ने कहा कि हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने आज धर्मशाला में तैयार किए गए कांफ्रेंस हॉल का शुभारंभ किया है। धर्मशाला में जल्द ही कोचिंग सेंटर खोलने के लिए एक हॉल का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही कोचिंग कक्षाओं के लिए 7-8 कमरों का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो जरूरतमंद बच्चे चंडीगढ़-दिल्ली में कोचिंग नहीं ले पाते, ऐसे बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं के साथ मिलकर कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।
इस मौके पर सैनी समाज के प्रधान गुरनाम सैनी, जाट धर्मशाला के महासचिव हरिकेश सिंह सहारण, उप प्रधान बनी सिंह ढुल, कैशियर नरेंद्र नैन, संयुक्त सचिव होशियार सिंह, बारना के पूर्व सरपंच टेक चंद, प्रो भीम सिंह सहारण, गुरनाम मंगौली, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel