युवा खेल को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र में साइक्लाथोन का किया आयोजन, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया नमन।
वर्ष 2036 के ओलम्पिक खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों को सर्वाधिक मैडल जीतने हैं, मेरा कुरुक्षेत्र , मेरा अभिमान वेबसाइट की लांच,स्वच्छ कुरुक्षेत्र, मेरा कुरुक्षेत्र अभियान का भी किया आगाज़।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 31 अगस्त : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तरह अनुशासन, मेहनत और समर्पण के मार्ग पर चलें। उन्होंने वर्ष 2036 के ओलम्पिक खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा सबसे अधिक मैडल जीतने के लिए प्रेरित भी किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को ब्रह्मसरोवर पर हरियाणा खेल विभाग की तरफ से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों के समापन अवसर पर आयोजित साइक्लाथोन कार्यक्रम में युवाओं को सम्बोधित कर रहे थे।
इससे पहले, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रमदान करके स्वच्छ कुरुक्षेत्र, मेरा कुरुक्षेत्र, मेरा अभिमान का शुभारम्भ किया। हरियाणा के खेल विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में साइक्लाथोन और स्वच्छता को जोडकऱ युवाओं को स्वच्छ और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्यमंत्री ने साइक्लाथोन में हिस्सा लेने से पूर्व मेरा कुरुक्षेत्र, मेरा अभिमान वेबसाइट भी लांच की जिस पर कुरुक्षेत्र के लोग स्वच्छता से संबंधित फोटो अपलोड करके अपने सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं को नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है, जो व्यक्ति को ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देती है। यह न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी कमजोर करता है।
उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस 29 अगस्त को हर वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार भारत सरकार द्वारा मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर 29 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक तीन दिन खेल से सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए कहा कि मेजर ध्यान चन्द हमारे युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके जन्मदिन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में इसलिए मनाया जाता है, ताकि हमारे खिलाड़ी उनके जैसी लगन और मेहनत करके वैसी ही उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए प्रेरित हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर ध्यान चन्द भारत माता के महान सपूत थे। उनके नेतृत्व में भारतीयों ने हॉकी का स्वर्णिम इतिहास रचा। इसके फलस्वरूप हॉकी को राष्ट्रीय खेल का दर्जा मिला। उन्होंने भारतीय हॉकी टीम को उन बुलंदियों पर पहुंचाया, जिनसे हमने तीन बार ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीते। यह किसी भी राष्ट्र के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय खेल दिवस का थीम एक घंटा, खेल के मैदान में है। इसका मतलब यह नहीं है कि हमें केवल आज ही एक घंटा खेलना है। इसका अर्थ है कि हमें हर रोज एक घंटा खेल को देना है ताकि हम शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रह सकें। ऐसा होने पर ही हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के फिट इंडिया-हिट इंडिया के विजन को साकार कर पाएंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खिलाड़ियों की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी वर्ष 2036 के ओलम्पिक खेलों में भारत को खेल महाशक्ति बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने उन खेलों को भारत में करवाने का संकल्प भी व्यक्त किया है। मुझे विश्वास है कि उस समय आप जैसे हरियाणा के खिलाड़ी सबसे अधिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे। इसके लिए हम पहले से ही तैयारियां शुरू कर चुके हैं। हमारा सपना है कि हरियाणा का हर गांव-हर शहर एक ऐसा खिलाड़ी दे, जो विश्व मंच पर भारत का परचम लहराए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज हरियाणा को खेलों की नर्सरी कहा जाता है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। चाहे वे ओलंपिक खेल हों, एशियाई खेल हों या राष्ट्रमंडल खेल हों, हरियाणा के खिलाड़ियों ने हर मोर्चे पर तिरंगे को ऊंचा फहराया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक 2024 में देश द्वारा जीते गये 6 पदकों में से 5 पदक जीते। इससे पहले, टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत द्वारा जीते गए 7 पदकों में से 4 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने हासिल किए। यही नहीं, एशियाई खेलों में भी हमारा प्रदर्शन बड़ा ही सराहनीय रहा है। एशियाई खेल-2022 में, राज्य के 82 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें देश के 111 पदकों में से 28 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। राष्ट्रमंडल खेलों में भी हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल-2022 के दौरान हरियाणा के खिलाड़ियों ने 20 पदक जीते। ये उपलब्धियां हमारी दूरदर्शी खेल नीतियों का परिणाम हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ग्रामीण स्तर तक छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। बचपन से ही खिलाड़ियों को तराशने के लिए प्रदेश में खेल नर्सरियां खोली हुई हैं। इनमें उन्हें वित्तीय सहायता व प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस समय प्रदेश में 1 हजार 489 खेल नर्सरियां कार्यरत हैं। इनमें 37 हजार 225 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन नर्सरियों में नामांकित 8 से 14 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को 1500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को 2 हजार रुपये प्रतिमाह दिये जाते हैं। प्रदेश सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित रोजगार सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021 बनाये हैं। इसके तहत खेल विभाग में 550 नए पद बनाये गये। सरकार ने 224 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी है। खिलाडिय़ों के लिए क्लास-वन से क्लास-फोर तक के पदों की सीधी भर्ती में आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सबसे अधिक नकद पुरस्कार देता है। सरकार ने अब तक खिलाडिय़ों को 593 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिए हैं। इसके अतिरिक्त, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 298 खिलाडिय़ों को मानदेय भी दिया जा रहा है। राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले तथा पदक जीतने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। वर्ष 2014 से अब तक 29 हजार से अधिक छात्रों को 53 करोड़ 45 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।
सरकार द्वारा खिलाड़ियों को खेल उपकरण भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके लिए हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना बनाई है। इसके तहत 15 हजार 634 खिलाडिय़ों को उपकरण प्रदान किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बचपन से ही खेलों के लिए प्रोत्साहन व प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। राज्य में मजबूत खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया गया है, ताकि खिलाड़ियों को सभी आधुनिक सुविधाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं को आह्वान किया कि वे किसी न किसी एक खेल में हिस्सा अवश्य लें ताकि वे स्वस्थ रह सकें। खेल विभाग के महानिदेशक एवं अंबाला मंडल के आयुक्त संजीव वर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए खेल विभाग की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी और सरकार की खेलों से सम्बन्धित आगामी योजनाओं पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि आज खेलों के क्षेत्र में हरियाणा का नाम पूरे विश्व में सम्मान के साथ जाना जाता है। इस प्रदेश के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर हरियाणा में एक नई पहचान बनाई है। इस कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को स्वच्छ कुरुक्षेत्र मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान में श्रमदान कर सहभागी बनने का प्रमाण पत्र भी सौंपा है।
इस मौके पर हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी,उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल,भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रिय निदेशक डा. शिवम शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी,भाजपा के जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह गोल्डी, स्वच्छ हरियाणा मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्र, भाजपा के वरिष्ठï नेता जयभगवान शर्मा डीडी, भाजपा नेता सुभाष कलसाना, उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर, नप चेयरमैन माफी ढांडा, नायब सिंह पटाक माजरा, नवाब सिंह संधू, जितेन्द्र खैरा, सैनी समाज के प्रधान गुरनाम सिंह सैनी, हरमेश सैनी, एसडीएम पिहोवा अभिनव सिवाच, डीएमसी अमन कुमार, सीईओ केडीबी पंकज सेतिया, खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक अश्वनी मलिक, साई के एडी बाबू राम रावल, डीएसओ मनोज कुमार, डीईओ विनोद कौशिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भ्रष्ट्राचार की जड़ों पर सटीक प्रहार करता दिखा नाटक लाख की नाक, कल होगा मरणोपरांत

Mon Sep 1 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थिएटर अड्डा में रंगालय एकेडमी द्वारा आयोजित तृतीय 15 दिवसीय थिएटर फेस्ट के 12वे दिन समन्वय सांस्कृतिक समिति ने नाटक लाख की नाक प्रस्तुत किया।सर्वेश्वर दयाल सक्सेना द्वारा लिखित नाटक में दर्शाया कि किस तरह कुछ भ्रष्ट अधिकारी और मंत्री अपने स्वार्थ के चलते […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored