मस्जिद के बाहर हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज पुलिस ने हत्या के एक मामले में तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई एक छुरी और दो डंडे बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं फरार दोनों आरोपियों की तलाश तेज हो गई है।
सीबीगंज के ग्राम सरनिया में जाहिद अली पुत्र तौहीद अली ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दबीर हुसैन, नाजिम, आजम, मुनाजिर और इकराम पर हत्या का आरोप लगाया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों की बहन की शादी जाहिद अली से हुई थी, लेकिन दहेज विवाद के चलते उसका पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और शुक्रवार को झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने जाहिद और उसके पिता तौहीद अली पर हमला कर दिया। इस हमले में तौहीद अली गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हत्या के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों की तलाश शुरू की। मुनाजिर, आजम और नाजिम को झुमका तिराहे से बिल्वा बाईपास रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई एक छुरी और दो डंडे बरामद किए गए। हालांकि, दबीर हुसैन और इकराम अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
सीबीगंज इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। फरार आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए हमारी टीम पूरी सक्रियता से काम कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोमपाल शर्मा के भाजपा जिला अध्यक्ष बनने पर बांटी मिठाई

Tue Mar 18 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में सोमपाल शर्मा को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरित कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाफ कर खुशी मनाई। फतेहगंज पश्चिमी भाजपा कार्यालय पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष कुलवीर सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार […]

You May Like

Breaking News

advertisement