विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल द्वारा त्रिशूल दीक्षा संकल्प का कार्यक्रम होटल सारस में संपन्न

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत


विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल द्वारा त्रिशूल दीक्षा संकल्प का कार्यक्रम होटल

सारस में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को त्रिशूल पूजन कर धारण करवाया गया। सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं को संत गोविंद गिरि जी महाराज द्वारा आशिष वचन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रान्त संगठन मंत्री विजय प्रताप जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे बजरंग दल के कार्यकर्ता राष्ट्र और धर्म के लिए त्रिशूल दीक्षा संकल्प लेते हैं। और उसे धारण करते हैं उन्होंने कहा किया कट्टरपंथी ताकतें अपना सर उठा रही हैं जिन्हें कुचलने की आज जरूरत आन पड़ी है। हमारे कार्यकर्ता ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए हरदम तैयार रहते हैं। हम उनके अन्दर संस्कारों का समावेश भी करते हैं।
अगर हम शास्त्र का अध्ययन करते हैं तो समय आने पर देश धर्म के लिए हम शस्त्र भी धारण कर सकते हैं। मुख्य अतिथि समाज सेवी शैलेन्द्र अग्निहोत्री जी ने कहा कि हम सभी हिंदू समाज को एकजुट रहने की आवश्यकता है। अगर हम एक नहीं हुए तो इसके परिणाम भविष्य में बहुत घातक होंगे। कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रांत सहमंत्री विवेक सिंह द्वारा रखी गई।
इसके पश्चात जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी जी द्वारा कार्यक्रम में आए हुए समाजसेवियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री धनंजय पांडेय द्वारा किया गया
इस अवसर पर जिला कार्याध्यक्ष महेश विश्वकर्मा, विभाग संयोजक रमाशंकर त्रिपाठी, विभाग सह संयोजक पंकज मिश्रा
जिला संयोजक विनोद मौर्या, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख हरिश्चन्द्र शर्मा, प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख दिनेश लोधी ,विभाग अध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी
जिला सह संयोजक आदर्श नगर अध्यक्ष आलोक जिला सह मंत्री संतोष सोनी, नगर संयोजक गौरव, समाजसेवी,महेंद्र अग्रवाल ,डॉ संजय रस्तोगी ,जिला कोषाध्यक्ष राज नारायण शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष संजय तिवारी, जिला संयोजिका ऐश्वर्या मिश्रा। जिला धर्म प्रसार प्रमुख सुरेश सिंह, जिला गौरक्षा प्रमुख दीप श्रीवास्तव। जिला धर्म प्रसार प्रमुख अरुण दास,राही मंत्री मनोरंजन राही अध्यक्ष रामदयाल। सतांव अध्यक्ष,प्रेमशंकर शुक्ला आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: सरकारी जमीन पर बने धार्मिक स्थल को किया ध्वस्त, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

Sat Apr 26 , 2025
देहरादून: सरकारी जमीन पर बने धार्मिक स्थल को किया ध्वस्त, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई,सागर मलिक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित दून अस्पताल परिसर में बनी अवैध मजार पर प्रशासन ने देर रात कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया. मजार को सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था. उत्तराखंड […]

You May Like

Breaking News

advertisement