फतेहगंज पश्चिमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इंजेक्शन से मरीज की मौत के बाद फरार छोलाछाप डॉक्टर को किया गया गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली: थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में गत दिवस छोलाछाप डॉक्टर द्वारा दवाई लेने आए एक व्यक्ति को इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त छोलाछाप डॉक्टर सगीर खां पुत्र हबीब खां निवासी ग्राम धन्तिया,बरेली को मुखबिर की सूचना पर घर से फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।तथा जसीम पुत्र हबीब खां निवासी ग्राम दौली जवाहरलाल थाना शाही बरेली की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी बिना किसी वैध डिग्री के इलाज कर रहा था। इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद मरीज की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि बिना पंजीकरण वाले तथाकथित डॉक्टरों से इलाज न कराएं।अभियुक्त को गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार, उ0नि0 पंकज कुमार व हे0का0 नैपाल सिंह थाना फतेहगंज पश्चिमी बरेली

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दक्षिण भारत भी में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकारों के सशक्त संगठन के रूप में बनाई पहचान

Sat Dec 20 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – संजीव कुमारी, दूरभाष – 9416191877 कर्नाटक में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन। बेंगलुरु 19 दिसंबर : राष्ट्रीय विस्तार के क्रम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने दक्षिण भारत में भी पत्रकारों के सशक्त संगठन के रूप में पहचान बनाई है। यह विचार […]

You May Like

advertisement