मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्थानेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को पूजा-अर्चना की

प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए की प्रार्थना।
महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज एवं श्री महंत बंशी महाराज ने करवाया अभिषेक दिया आशीर्वाद।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 10 अगस्त : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार धर्म और विकास दोनों को साथ लेकर चल रही है। कुरुक्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के नक्शे पर विश्व स्तर पर ले जाने के लिए कई योजनाएं चल रही है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। आज दूसरे सोमवार को बाबा का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि हरियाणा में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सावन माह के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर आज स्थानेश्वर महादेव मंदिर कुरुक्षेत्र में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज एवं श्रीमहंत बंशी पुरी जी ने करवाया अभिषेक दिया आशीर्वाद।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, धतूरा, फूल अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंदिर कमेटी और श्रद्धालुओं ने उनका फूल-मालाओं व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। मंदिर को फूलों और लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया था। चारों ओर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। पूजा के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंदिर में आए श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्थानेश्वर महादेव कुरुक्षेत्र की आस्था का केंद्र हैं। मान्यता है कि महाभारत युद्ध से पूर्व पांडवों ने यहीं शिवलिंग की स्थापना कर पूजा की थी। उन्होंने कहा कि सावन में कावड़ यात्रा और जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे सावन के पवित्र महीने में पर्यावरण का ध्यान रखें, प्लास्टिक का प्रयोग न करें और मंदिर परिसर की स्वच्छता बनाए रखें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्रकारों को मिले रेल किराए में छूट और सुरक्षा का अधिकार : आइडियल पत्रकार संगठन

Tue Aug 11 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 10 अगस्त : आइडियल पत्रकार संगठन (कार्य क्षेत्र संपूर्ण भारत) की राष्ट्रीय कोर कमेटी ने रेलवे में पत्रकारों को मिलने वाली किराए में छूट को पुनः बहाल करने और देश भर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की है। आइडियल पत्रकार संगठन ने भारत सरकार […]

You May Like

advertisement