भारत विकास परिषद की चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरे मन के भाव

रायबरेली
रिपोर्टर अभय द्विवेदी

भारत विकास परिषद की चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरे मन के भाव

रायबरेली में भारत विकास परिषद के अंतर्गत होने वाले संस्कृति सप्ताह के पांचवें दिन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उदघाटन राजकीय बालिका इंटर कालेज देवानंदपुर की प्रधानाचार्या डॉ. बरखा भारती ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। परिषद के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने परिषद द्वारा चलाए जा रहे संस्कार और सेवा कार्यक्रमों की जानकारी दिया। मुख्य अतिथि डॉ. बरखा भारती ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार को बढ़ावा देने में भारत विकास परिषद का योगदान अतुलनीय है। महिला संयोजक वाणी पांडेय ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। दो आयु वर्गों में संपन्न हुई प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में दयावती मोदी पब्लिक स्कूल की अक्षिता ने जहाँ प्रथम स्थान हासिल किया वहीं गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर की अविका द्वितीय तथा वी. ए. एस. एन. स्कूल की गरिमा तथा दयावती मोदी की शेफ़ाली ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में बी. एस. एस. पब्लिक स्कूल की रितिका प्रथम, केन्द्रीय विद्यालय की स्मृति द्वितीय तथा रायबरेली पब्लिक स्कूल की रिया तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में अभिषेक वर्मा, देवीदास तथा विभा पाठक ने निर्णायक मंडल में शामिल होकर प्रतिभागियों को अंक प्रदान किए। सप्ताह संयोजिका विभा श्रीवास्तव ने सप्ताह पर्यंत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दिया। सप्ताह सह-संयोजक उमेश अग्रवाल ने कहा कि सेवा और संस्कार के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए परिषद कटिबद्ध है। संचालन कार्यक्रम सहसंयोजक राजा राम मौर्य और ऊषा त्रिवेदी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम संयोजिका नीलम शर्मा ने प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दिया। परिषद की प्रथम महिला सीमा श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर परिषद के पूर्व क्षेत्रीय संरक्षक डॉ. आर. बी. श्रीवास्तव, क्षेत्रीय सेवा संयोजक अम्ब्रीश अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष नवल किशोर बाजपेयी, पूर्व अध्यक्ष राकेश कक्कड़, राकेश मिश्रा, डॉ. अमिता खुबेले, नीलिमा श्रीवास्तव, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र शुक्ला, पवन श्रीवास्तव, निशा सिंह, डॉ. चम्पा श्रीवास्तव, विजय सिंह, प्रभात श्रीवास्तव, विनोद दुबे, शशिकांत राय, रंजना दुबे, मनोज माहेश्वरी, अर्चना माहेश्वरी, शिव कुमार गुप्ता, अंजू बाला मौर्य, संध्या रॉय, दिवाकर द्विवेदी का सहयोग सराहनीय रहा। अंत में सचिव अजय त्रिवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

Sat Aug 23 , 2025
स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं में सुधार के निर्देश सुकमा, 23 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्र तोंगपाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिंदगढ़ और माध्यमिक शाला मयापारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आहार व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की गहन समीक्षा की।सर्वप्रथम […]

You May Like

advertisement