तहसील महाराजगंज में मंडलायुक्त डॉ0 रोशन जैकब ने सुनीं लोगों की समस्याएं,शीघ्र निस्तारण का दिया निर्देश

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

तहसील महाराजगंज में मंडलायुक्त डॉ0 रोशन जैकब ने सुनीं लोगों की समस्याएं,शीघ्र निस्तारण का दिया निर्देश*

लेखपाल व कानूनगों समय से कराये समस्याओं का निस्तारण: मंडलायुक्त

रायबरेली, 17 मई 2025
मंडलायुक्त लखनऊ डॉ0 रोशन जैकब ने जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के साथ संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील महाराजगंज में लोगों की समस्याएं सुनी। उनके सामने सर्वाधिक राजस्व और विद्युत विभाग के साथ चकबंदी, पारिवारिक झगड़े, स्वास्थ्य, ग्राम पंचायत, पेंशन आदि से संबंधित शिकायतें आयीं। उन्होंने चकबंदी की शिकायत पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को निर्देश दिया कि मामले की जांच कमेटी बनाकर कराई जाए और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पर विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए। अधिशासी अभियंता विद्युत महाराजगंज की शिकायत ग्रामीणो और पत्रकारों ने की। पत्रकारों ने मंडलायुक्त को बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी फोन करने पर फोन रिसीव नहीं करते हैं। यदि किसी प्रकार की खबर लिखी जाती है तो उनके द्वारा द्वेषपूर्ण रवैया अपनाते हुए बिजली का कनेक्शन काटने की धमकी दी जाती है। इस पर डॉ जैकब ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। बछरावां के जमीन विवाद के एक प्रकरण में खतौनी में नाम गलत चढ़ जाने उन्होंने जांच करते हुए सम्बन्धित के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी समाधान दिवस की समाप्ति पर अपने-अपने प्रकरणों की जांच करने क्षेत्र में जाएंगे और संभव हो तो आज ही मामले का निस्तारण करेंगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी कहा कि थाना दिवस के अवसर पर आने वाली शिकायतों को पहले से ही आपसी विचार विमर्श, सुलह समझौता और आवश्यक कार्यवाही करते हुए थाना दिवस में निस्तारित कराया जाए।
आज के आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 46, पुलिस के 13, विकास के 10 एवं अन्य 16 कुल 85 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें से 10 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित कराए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नवीन चंद्रा, एसडीएम महराजगंज सचिन यादव, तहसीलदार महराजगंज मंजुला मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज वर्षा सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पुस्तकालय और कैंटीन का किया निरीक्षण

Sat May 17 , 2025
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पुस्तकालय और कैंटीन का किया निरीक्षण वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक चंडीगढ़, 17 मई : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा परिसर का दौरा करते हुए विधानसभा पुस्तकालय और कैंटीन का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य वहां की व्यवस्थाओं का जायज़ा […]

You May Like

advertisement