सुनील राणा की नियुक्ति से कांग्रेस होगी ओर अधिक मजबूत : अशोक अरोड़ा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

हल्का थानेसर प्रधान सुनील राणा ने अपनी नियुक्ति पर जताया अशोक अरोड़ा का आभार।

कुरुक्षेत्र, 6जुलाई : सुनील राणा को हल्का थानेसर कांग्रेस का ग्रामीण अध्यक्ष बनाए जाने पर राणा और उनके साथियों ने थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा का आभार जताया। सोमवार को सुनील राणा अपने समर्थकों के साथ अशोक अरोड़ा के निवास स्थान पर पहुंचे और इस नियुक्ति के लिए अशोक अरोड़ा का आभार जताया। अशोक अरोड़ा ने कहा कि सुनील राणा एक युवा और कर्मठ कांग्रेसी कार्यकर्ता है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस हल्का थानेसर में ओर अधिक मजबूत होगी। उन्होने कहा कि सुनील राणा का युवा वर्ग में काफी प्रभाव है और उन्हे उम्मीद है कि वे अधिक से अधिक संख्या में युवा वर्ग को पार्टी के साथ जोड़कर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगें। अरोड़ा ने मौके पर उपस्थित सभी कांग्रेसियों को एसआईआर में सहयोग देने का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र वोट कटनी नही चाहिए और अपात्र वोट बननी नही चाहिए। सभी कार्यकर्ता एसआईआर में सहयोग देकर पात्र वोटों का एसआईआर करवाएं।
सुनील राणा ने अपनी नियुक्ति पर विधायक अशोक अरोड़ा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है। वे इसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगें और पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नही छोडेंगें। इस अवसर पर कांग्रेस नेता टेकचंद बारना, युवा जिला प्रधान कुलदीप हथीरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष फतेह सिंह, सरपंच जोगिंदर आलमपुर, पूर्व सरपंच सुभाष पलवल, पूर्व सरपंच सतबीर सिंह खेड़ी रामनगर, पूर्व सरपंच सुरेंद्र खासपुर, श्रीराम, पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह, रिंकू बीड़ अमीन, रामकुमार, बबली सुनहेड़ी, चंदन, मनोज डाबरा, अमित मीतू, रामपाल, महावीर, पवन सहित अन्य उपस्थित रहे।
नवनियुक्त हल्का प्रधान सुनील राणा थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा का आभार प्रकट करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केयू में आमंत्रित व्याख्यान एवं एमओयू हस्ताक्षर समारोह आज

Tue Jul 7 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 6 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस विभाग द्वारा 7 जुलाई 2026 को प्रातः 11.00 बजे विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आमंत्रित व्याख्यान एवं एमओयू (समझौता ज्ञापन) हस्ताक्षर समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु […]

You May Like

Breaking News

advertisement