आदेश मेडिकल कॉलेज के पी.जी. डॉक्टर्स ने रोहतक में रचा इतिहास

आदेश मेडिकल कॉलेज के पी.जी. डॉक्टर्स ने रोहतक में रचा इतिहास

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के पी.जी. डॉक्टर्स ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पी.जी.आई.एम.ई.आर. रोहतक में आयोजित डिविजनल लेवल एन.एन.एफ. क्विज 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में आदेश मेडिकल कॉलेज का प्रतिनिधित्व डा. रेणु शेली (द्वितीय वर्ष रेजिडेंट) और डा. निखिल नंदा (प्रथम वर्ष रेजिडेंट) ने किया। दोनों ने अपनी गहन चिकित्सा ज्ञान और नैदानिक कौशल से निर्णायकों को प्रभावित किया और प्रतिष्ठित शैक्षणिक प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त की। यह गौरवमयी उपलब्धि हासिल करने वाले इन दोनों डॉक्टर्स को आदेश में प्रिंसीपल डा.एन.एस. लांबा द्वारा सम्मानित किया गया। आदेश ग्रुप के चेयरमैन डा.एच.एस. गिल ने कहा कि संस्थान के लिए यह उपलब्धि गौरव का विषय है। फैकल्टी सदस्यों और सहकर्मियों ने विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें शैक्षणिक एवं नैदानिक उत्कृष्टता में निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया।
उपलब्धि हासिल करने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित करते प्रिंसीपल डा.एन.एस. लांबा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

"नेपाल का ऑनलाइन लॉकडाउन: आज़ादी पर सवाल"

Wed Sep 10 , 2025
(सोशल मीडिया पर नेपाल का बड़ा ताला: लोगों की आवाज़ पर रोक या नियमों की ज़रूरत ? डॉ. प्रियंका सौरभ ) हिसार, प्रमोद कौशिक : नेपाल सरकार ने 26 बड़े सोशल मीडिया और संदेश भेजने वाले मंच—जिनमें फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स (पहले ट्विटर) शामिल हैं—को देश में बंद […]

You May Like

Breaking News

advertisement