अतरौलिया आज़मगढ़: विद्यालय के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी,झंडा लेकर नगर का किया भ्रमण

विद्यालय के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी,झंडा लेकर नगर का किया भ्रमण

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ कम्पोजिट विद्यालय अतरौलिया से आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में घर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत निकाली गई प्रभात फेरी। इस प्रभात फेरी का शुभारंभ सुबास चन्द्र जायसवाल अध्यक्ष नगर पंचायत अतरौलिया, खुर्शीद जहाँ एवं प्रधानाध्यापिका किरनबाला सिंह के द्वारा किया गया। छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में तिरंगे के साथ निकली प्रभात फेरी समूचे नगर पंचायत का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय पर संपन्न हुई ।बता दें कि प्रधानमंत्री के आवाहन पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है वही लोग अपने घरों पर तिरंगा लगा रहे हैं ऐसे में कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने नगर में प्रभात फेरी के माध्यम से राष्ट्रहित में तिरंगा यात्रा निकाली, इसी क्रम में नगर अध्यक्ष सुभाष चंद जायसवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे मुख्य रूप से सभासद प्रतिनिधि रामनाथ , जगन्नाथ सिंह, श्रीमती मीरा सिंह, मंजुला त्रिपाठी, निशा पाण्डेय, मनोज, दिनेश, शिक्षक संकुल सुरेन्द्र यादव, सेमराज जी, धर्मेन्द्र जी, पूजा, चन्द्रावती सिंह कुसुम यादव, सरिता, श्वेता, अंशू, हिमानी आदि लोग उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पत्रकार विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालगंज आजमगढ़ , भारतीय जनता पार्टी लालगंज के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के निर्देशानुसार महापुरुषों की मूर्तियों की साफ सफाई, माल्यार्पण

Thu Aug 11 , 2022
लालगंज आजमगढ़ , भारतीय जनता पार्टी लालगंज के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के निर्देशानुसार महापुरुषों की मूर्तियों की साफ सफाई, माल्यार्पण तथा कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ अधिवक्ता समर बहादुर सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक की साफ सफाई किया तथा शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर, शहीदों के […]

You May Like

advertisement