युवा केंद्र जनपद कन्नौज के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने लोकगीत,लोकनृत्य तथा एकांकी में प्रतिभाग किया। छात्राओं के नाम अंशिका,नेहा पाल, यशी वैश्य, रागिनी सिंह,छवि, शालिनी पाल वैष्णवी,निशा पाल, प्रज्ञा तिवारी, निवेदिता पांडेय,रजनी,तथा तृप्ति सिंह हैं। इन छात्राओं ने जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकनृत्य,लोकगीत तथा एकांकी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य डॉ भगवान सिंह ने दी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कार्यक्रम का परिणाम श्रीमती रेणु त्यागी (असिस्टेंट प्रोफेसर पी एस एम पी जी कॉलेज कन्नौज), श्रीमती पूर्णिमा देवी (राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरैया बुजुर्ग कन्नौज तथा सुश्री अंशिता श्रीवास्तव (क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कन्नौज)के द्वारा घोषित किया गया था।यह कार्यक्रम जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह राठौर के निर्देशन में संपन्न हुआ
इसके पश्चात छात्राएं मंडल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने को बी. एन. एस. डी. शिक्षा निकेतन कानपुर गई। वहां पर इन छात्राओं ने मंडल स्तर पर लोकनृत्य, एवं लोकगीत, में प्रतिभाग कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायती राज अधिकारी कानपुर नगर तथाजिला विकास अधिकारी कानपुर नगर थे। विद्यालय प्राचार्य डॉ. भगवान सिंह जी ने छात्राओं को उत्साहित करते हुए प्रमाण पत्र,मेडल,तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी कन्नौज में हर घर तिरंगा अभियान अत्यधिक उत्साह से मनाया जा रहा है।