गणित विज्ञान मेले में बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

गणित विज्ञान मेले में बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा।

कुरुक्षेत्र, 29 अगस्त : बच्चों की शिक्षा में विज्ञान एवं गणित का बहुत अधिक महत्व है। इसी उद्देश्य से श्रीमद्भगवद गीता प्राथमिक विद्यालय बाल घर बाल घर के विद्यार्थियों ने गीता कन्या विद्यालय में आयोजित संकुल स्तरीय गणित विज्ञान मेले में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इनमें विज्ञान मॉडल, विज्ञान प्रश्न मंच, पत्र वाचन, गणित मॉडल, गणित प्रश्न मंच ,गणित प्रायोगिक, कथा कथन इत्यादि प्रतियोगिताएं शामिल रही। प्रतियोगिताओं में विज्ञान मॉडल में आराधना व रोहित ने प्रथम स्थान, ईशा द्वितीय एवं भूमिका तृतीया स्थान पर रही। विज्ञान प्रश्न मंच में दीपाली, रितिका व शिवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पत्र वाचन में फैजान ने द्वितीय स्थान पर रहे। गणित प्रश्न मंच में नव्या, पूजा व विहान ने तृतीय स्थान हासिल किया। गणित मॉडल में अरमान ने प्रथम स्थान एवं गणित प्रयोग में गीतिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। कथा कथन में तनिष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ आचार्य संस्कृति परियोजना के तहत पत्र वाचन में आचार्या रजनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष राजेश इंटरनेशनल एवं प्रधानाचार्य सुखबीर चंद ने बच्चों को मेडल पहना कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विजेता बच्चे अपने शिक्षक गण के साथ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय में खेल दिवस का आयोजन

Tue Aug 29 , 2023
जयराम कन्या महाविद्यालय में खेल दिवस का आयोजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। दूरभाष – 9416191877 छात्राओं ने फ्रीडम रन को पूरे जोश के साथ पूरा किया। कुरुक्षेत्र, 29 अगस्त : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से महान हाकी खिलाड़ी मेजर […]

You May Like

Breaking News

advertisement