कुरुक्षेत्र में कालेज से कोरियोग्राफर के तौर पर कैरियर शुरू,एक्टिंग तक पहुंचा चीनू शर्मा

कुरुक्षेत्र में कालेज से कोरियोग्राफर के तौर पर कैरियर शुरू,एक्टिंग तक पहुंचा चीनू शर्मा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

गंगा जल के किरदारों की तरह फ़िल्मी रोल करना चाहता है चीनू शर्मा।

कुरुक्षेत्र, 18 अक्तूबर : कुरुक्षेत्र का युवक अपनी मेहनत और संघर्ष से टी.वी. सीरियल तथा फिल्मों में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा रहा है। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के यूनिवर्सिटी कालेज में शिक्षा ग्रहण करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कोरियोग्राफर के तौर पर अपना कैरियर शुरू करने वाला चीनू शर्मा अब अभिनय में भी अपने जलवे दिखा रहा है। कुरुक्षेत्र में बातचीत में चीनू शर्मा ने कुरुक्षेत्र से पॉलीवुड और वॉलीवुड तक के सफर के बारे में विस्तार से बताया। शर्मा ने बताया कि भविष्य में फिल्मों में एक विशेष किरदार का सपना रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जीवन की हसरतें तो बहुत हैं लेकिन अभी भी संघर्ष जारी है। चीनू शर्मा ने कहा कि मेरा सपना है कि भविष्य में मौका मिला तो डॉन और गंगा जल के किरदारों की तरह फ़िल्में करना चाहता हूं। चीनू शर्मा ने बताया कि कालेज के समय से कोरियोग्राफर के तौर पर 2005 में शुरुआत हुई थी। उस समय इंडो पाक कांफ्रेंस हुई थी। उस मौके पर मुख्य कोरियोग्राफर एवं छात्र के तौर पर मौजूद रहा था। उस समय विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में मैंने अपनी परफॉर्मेंस दी थी। उस मौके पर कई पाकिस्तान के कलाकार भी मौजूद थे। पाकिस्तान के कलाकारों से मिलने एवं विचारों के आदान प्रदान का मौका भी मिला था। उस के बाद धीरे धीरे जीवन में संघर्ष एवं प्रतिस्पर्धा का मौका मिला। पहले कालेज में फिर डांस की क्लास शुरू की और उसके बाद कैंप प्रारम्भ किए। कभी चंडीगढ़, कभी गुड़गांव, कभी दिल्ली, कभी मुंबई इत्यादि जगहों पर फैशन प्रतियोगिताओं के लिये ऑडिशन दिए और उनमें भाग लिया। इस तरह कई तरह के कॉम्पिटिशन का मुकाबला भी किया। एक्टिंग का विचार बचपन से ही था। जीवन में विचार बना रहा लेकिन हिम्मत नहीं हारी और संघर्ष जारी रखा। चीनू शर्मा ने बताया कि विभिन्न टी. वी. चैनलों में काम कर रहा हूँ। जी. पंजाबी में सीरियल मांवां ठंडियाँ छांवां में पुलिस के किरदार के तौर पर काम किया। इसी तरह  जी. पंजाबी में ही सीरियल नयन में भी काम किया।  जी. पंजाबी का चल रहा सीरियल धियाँ मेरियाँ में काम किया है जो प्रसारित हो चुका है। वही कलर्स टी. वी. के स्वर्ण घर सीरियल में काम किया व लोकप्रिय सीरियल उडारियाँ में पुलिस के किदार में  काम कर रहा हूँ। वैब सीरीज और फिल्मों के लिए भी संघर्ष जारी है। कोरियोग्राफी और इवेंट करवाना मेरी रोजी रोटी है लेकिन अभिनय से भी जीविका बन रहा है। चीनू शर्मा बताया कि हैप्पी बर्थ डे जटा वे पंजाबी सॉन्ग के कोरियोग्राफर भी वह खुद हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस सेलिब्रिटी अर्शीखान के सॉन्ग कमर मरोड़ा की कोरियोग्राफर भी चीनू शर्मा है। वही उन्होंने इस फील्ड में रुचि रखने वाले युवक युवतियों के लिए मीडिया के माध्यम संदेश देते हुए कहा कि पहले निर्धारित करें कि उन्होंने मॉडल बनना है या एक्टर। मॉडलिंग एवं एक्टिंग दोनों का कॉन्सेप्ट ही अलग अलग है। साथ ही मुख्य रूप से यह निर्धारित होना चाहिए कि परिवार की स्पोर्ट क्या है। परिवार का प्रोत्साहन एवं सहारा जरूरी है। हर तरह से संघर्ष और धैर्य बहुत जरूरी है। जब उपलब्धि मिलती है तो हौंसला भी बुलंद होता है। टी. वी. चैनल और फिल्म इंडस्ट्री में प्रतिभा से ही काम मिलता है। सपनों के बारे में बताया कि कामयाबी मिली तथा मौका मिला तो डॉन फ़िल्म जैसा किरदार निभाना चाहूंगा। कहा कि अजय देवगन की भांति गंगाजल फ़िल्म जैसा किरदार करना चाहूंगा।  चीनू शर्मा ने कहा कि जीवन का मकसद है कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म इंडस्ट्री में कुरुक्षेत्र के नाम रोशन कर सकूं।
कुरुक्षेत्र का युवक चीनू शर्मा जो कोरियोग्राफर से अभिनय तक पहुंचा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अजमेर: पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत दीपावली को मद्देनजर रखते हुए पॉलिथीन जप्त अभियान

Tue Oct 18 , 2022
अजमेर ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अलीपॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत दीपावली को मद्देनजर रखते हुए पॉलिथीन जप्त अभियान चलाया गया इसी के तहत आज पॉलिथीन ऑफिस के अधिकारियों के साथ नगर निगम की टीम के अधिकारियों के साथ मिलकर कवंडसपुरा में पहुंचे जहां लक्ष्मी के नाम से दुकान पर छापा […]

You May Like

advertisement