सिविल डिफेंस उपनियंत्रक एवं पोस्ट वार्डन कुंवर पुर द्वारा गंगा महारानी शोभायात्रा / आला हज़रत उर्स के रूट का किया निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सिविल डिफेंस उपनियंत्रक राकेश मिश्रा एवं पोस्ट वार्डन कुंवर पुर संजय कुमार शर्मा द्वारा टीम के साथ श्री गंगा महारानी मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा रूट/ बारावफात उर्स का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
जानकारी देते हुए पंडित संजय शर्मा पोस्ट वार्डन कुंवर पुर द्वारा बताया गया है कि समस्त सिविल डिफेंस पोस्ट वार्डनों एवं वार्डन के लिए श्री गंगा महारानी मंदिर से शोभायात्रा रुट दिखाया गया तथा आला हजरत उर्स में लगी ड्यूटी के बारे दिशा निर्देश दिए गए हैं और सभी पोस्ट वार्डन एवं वार्डनों के समय से अपनी अपनी ड्यूटी पर पहुंचने एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं, भीड़-नियंत्रण , यातायात व्यवस्था एवं आपातकालीन सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
जिलाधिकारी एंव उपनियंत्रक अधिकारियों ने रास्ते में आने वाले मुख्य स्थानों का निरीक्षण कर स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय बनाकर शोभायात्रा एवं आला हज़रत उर्स को सुरक्षित व सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उपजा प्रेस क्लब में अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना ने किया ध्वजारोहण

Mon Aug 18 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उपजा प्रेस क्लब में अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, महामंत्री मुकेश तिवारी जी के साथ 79 वा स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। एवं पत्रकारों की एकता पर जोर दिया। उपजा प्रेस क्लब में भारत देश की शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष सभी […]

You May Like

Breaking News

advertisement