नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश महानिदेशक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के नेतृत्व में सिविल डिफेन्स वालंटियर्स के साथ हुआ गोष्ठी का आयोजन

नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश महानिदेशक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के नेतृत्व में सिविल डिफेन्स वालंटियर्स के साथ हुआ गोष्ठी का आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली स्थित रविंद्रालय में श्री अभय कुमार प्रसाद, नागरिक सुरक्षा, उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक, एवं श्री अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के नेतृत्व में सिविल डिफेन्स वॉलंटियर्स के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना तथा वॉलंटियर्स की भूमिका को और सशक्त करना था।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सिविल डिफेन्स वॉलंटियर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, वॉलंटियर्स को उनकी सेवा और समर्पण के लिए रैंक प्रदान की गई। कार्यक्रम में श्री अभय कुमार प्रसाद ने नागरिक सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और वॉलंटियर्स को आपदा प्रबंधन, जन जागरूकता, और सामुदायिक सुरक्षा में उनकी भूमिका के लिए प्रोत्साहित किया। श्री अनुराग आर्य ने वॉलंटियर्स के कार्यों की सराहना करते हुए बरेली पुलिस के साथ उनके सहयोग को राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण बताया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नागरिक सुरक्षा कोर उत्तर प्रदेश महानिदेशक द्वारा डिप्टी पोस्ट वार्डन संजय शर्मा दिया गया प्रशस्ति पत्र

Tue May 27 , 2025
नागरिक सुरक्षा कोर उत्तर प्रदेश महानिदेशक द्वारा डिप्टी पोस्ट वार्डन संजय शर्मा दिया गया प्रशस्ति पत्र दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : नागरिक सुरक्षा कोर उत्तर प्रदेश महानिदेशक श्रीयुत अभय कुमार प्रसाद द्वारा प्रभारी पोस्ट वार्डन विशाल गुप्ता, डिप्टी पोस्ट वार्डन संजय कुमार शर्मा एवं सेक्टर वार्डन प्रीति सक्सेना को […]

You May Like

advertisement