Breaking Newsछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

जांजगीर-चांपा 12 फरवरी 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर अंतर्गत नगर पालिका जांजगीर नैला क्षेत्र वार्ड 19 के आंगनबाड़ी केन्द्र 18-1 मे सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ 02 ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर भर्ती हेतु प्रथम मूल्यांकन पत्रक जारी किया जा रहा है। जिसमें किसी भी अभ्यर्थी, नागरिक को आंगनबाड़ी सहायिका पद मे दावा-आपत्ति करने हेतु 23 फरवरी 2026 तक कार्यालयीन समयावधि मे एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ 02 मे स्वयं उपस्थित होकर दवापत्ति जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि व समय उपरांत प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नही किया जाएगा एवं दावा आपत्ति करने के समय मूल आवेदन मे जोड़ने हेतु नवीन दस्तावेज मान्य नहीं किये जायेंगे।




