लालगंज आजमगढ श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज परिसर में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा की साफ सफाई कर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन किया अर्पित

लालगंज आजमगढ श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज परिसर में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा की साफ सफाई कर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष रजनी कांत त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत लालगंज के चेयरमैन विजय सोनकर उपस्थित रहे। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश के नागरिकों के दिलों में देशभक्ति राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान की भावना पैदा करना इसका उद्देश्य है । इस अवसर पर चेयरमैन विजय सोनकर, मंडल अध्यक्ष भाजपा लालगंज रजनी कांत त्रिपाठी, अशोक सोनकर ,मंडल महामंत्री आदर्श राय, मंडल उपाध्यक्ष विशाल राय, विरेन्द्र राय, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो शिवेंद्र राय, मोहम्मद जैद, प्रवीण मिश्रा ,अंशु मिश्रा सहित छात्र-छात्राएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्यप्रदेश: ग्वालियर में भाई के घर आई बहन के गले पर झपट्‌टा मारकर बाइक सवार दो बदमाश मंगलसूत्र की लूट

Thu Aug 11 , 2022
ग्वालियर में भाई के घर आई बहन के गले पर झपट्‌टा मारकर बाइक सवार दो बदमाश मंगलसूत्र लूटकर ले गए हैं। बहन दतिया से आई थी और ब्यूटी पार्लर से मेहंदी लगवाकर घर लौट रही थी तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना बहोड़ापुर में शब्द प्रताप अाश्रम की […]

You May Like

advertisement