विकास और आपदा कार्यों के लिए रु 188.90 करोड़ की स्वीकृतियां प्रदान की, सीएम धामी

उत्तराखंड देहरादून
विकास और आपदा कार्यों के लिए रु 188.90 करोड़ की स्वीकृतियां प्रदान की, सीएम धामी
सागर मलिक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की महत्वपूर्ण विकास योजनाओं तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यों के लिए ₹188.90 करोड़ की लागत की स्वीकृतियां प्रदान की हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के अर्न्तगत गर्जिया (घुघुतीधार)-बेतालघाट-खैरना-ओड़ाखान-भटेलिया-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-62) के कि.मी. 1 से 30 तक मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य हेतु ₹997.61 लाख, जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र विकासनगर में नवाबगढ़ पुल नं.-1 से खादर तक मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किए जाने हेतु ₹312.55 लाख की योजना के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत हरिद्वार में हर की पैड़ी से ललतारो सेतु तक गलियों का सुधारीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु ₹925.94 लाख की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन दिया है।

मुख्यमंत्री धामी द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर की किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगला-किच्छा मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-44) के कि.मी. 12.6 से और कि.मी. 15 से 17.942 तक के हिस्से को दो लेन से चार लेन में बदलने की योजना के लिए ₹8063.13 लाख की लागत की योजना को भी स्वीकृति दी गई है।
मुख्यमंत्री द्वारा नगर निगम रूद्रपुर के अन्तर्गत स्मार्ट वैंडिंग जोन के निर्माण कार्य हेतु ₹255 लाख की धनराशि अवमुक्त किये जाने के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अन्तर्गत एसएचपीसी द्वारा संस्तुत 07 नगर निकायों में कार्यों हेतु ₹408.94 लाख की धनराशि अवमुक्त किये जाने और शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत 11 नगर निकायों में पार्कों के सौन्दर्यीकरण हेतु ₹597.10 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने हेतु भी अनुमोदन दिया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि से विभिन्न जनपदों को ₹73.30 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने की भी स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके तहत जनपद चमोली को पुर्नप्राप्ति एवं पुनर्निर्माण मद में ₹5 करोड़ और राहत एवं बचाव मद में ₹3 करोड़ की धनराशि दी गई है। इसी तरह जनपद नैनीताल को पुर्नप्राप्ति एवं पुनर्निर्माण मद में ₹25 करोड़ के साथ ही जनपद उत्तरकाशी को पुर्नप्राप्ति एवं पुनर्निर्माण मद में ₹30 करोड़ और राहत एवं बचाव मद में ₹8 करोड़ की धनराशि दी गई है। जनपद चंपावत के लिए भी राहत एवं बचाव मद में ₹2.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एफ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज में अध्यापकों को मनोरोग विद्या में प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों को मनोरोग विद्या में किया जाएगा प्रशिक्षण

Sat Nov 29 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : एफ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज बरेली में जिला लाइफ स्किल तनाव प्रबंधन आत्महत्या नियंत्रण मैनेजमेंट ऑफ कोचिंग स्किल के क्रम में अध्यापकों को मनोरोग विद्या में प्रशिक्षण के बाद अब विद्यालय में विद्यार्थियों को मनोरोग विद्या में प्रशिक्षण दिया जा रहा है विद्यालय में […]

You May Like

advertisement