देहरादून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारो के लिए बनेगा विश्राम गृह, सीएम धामी

सागर मलिक

मरीजों के परिजनों को ₹55 में रात्रि विश्राम और सस्ते भोजन की सुविधा

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और सेवादान आरोग्य संस्था के बीच तीमारदारों के लिए विश्राम गृह निर्माण को लेकर समझौता (एम.ओ.यू.) हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। मेडिकल कॉलेजों में विश्राम गृह बनने से भर्ती मरीजों के परिजनों को रात्रि विश्राम और ठहरने में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने सेवादान आरोग्य संस्था से एम्स किच्छा सैटेलाइट सेंटर में भी ऐसी ही व्यवस्था करने का सुझाव दिया, जिसे संस्था ने स्वीकार कर लिया।

इस समझौते के तहत सेवादान आरोग्य फाउंडेशन द्वारा दोनों मेडिकल कॉलेजों में 350 बिस्तरों की क्षमता वाले विश्राम गृह बनाए जाएंगे। इनमें प्रति बिस्तर ₹55, दो बिस्तरों वाला कमरा ₹300 में मिलेगा। नाश्ता ₹20 और भोजन ₹35 की दर से उपलब्ध कराया जाएगा। विश्राम गृहों का संचालन और रखरखाव भी संस्था द्वारा ही किया जाएगा।

इसके लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून 1750 वर्गमीटर और हल्द्वानी कॉलेज 1400 वर्गमीटर भूमि प्रदान करेगा। यह समझौता 20 वर्षों के लिए मान्य रहेगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, सचिव विनय शंकर पांडेय, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना और सेवादान संस्था की ओर से अभिषेक सक्सेना, आनंद सिंह बिसेन और अमित दास उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाशिवरात्रि के महापर्व पर श्री सिया वल्लभ जी का सहस्त्र पुष्प अभिषेक किया गया

Thu Jul 24 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 24 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= श्री आनंद बिहारी शरण जी महाराज के प्रेरणा एवं मां आचार्य जू के आशीर्वाद से श्री प्रिया प्रियतम कृपा सेवा संस्थान ने शिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री निकुंज में करवाया सहस्त्र पुष्प अभिषेक । इसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए […]

You May Like

advertisement