सीएमओ ने जताई नाराज़गी, अनुपस्थित कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण


सीएमओ ने जताई नाराज़गी, अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के अंतर्गत पवई व अहिरौला ब्लॉकों के स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने आज मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के तहत पवई व अहिरौला ब्लॉक के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खण्डौरा पीएचसी पर वार्ड ब्वॉय संदीप कुमार व एस.एल.ए. जवाहर लाल की अनुपस्थिति पाई गई, जिस पर दोनों से स्पष्टीकरण तलब किया गया।
बागबहार पीएचसी पर फर्श की खराब स्थिति पर सीएमओ ने मरम्मत का प्रस्ताव तत्काल भेजने का निर्देश दिया।
वहीं माहुल पीएचसी पर टूटी खिड़की व लटके बिजली तारों को लेकर सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को फटकार लगाई और एक सप्ताह में सुधार के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है। सभी चिकित्साधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करें ताकि लाभार्थियों को बेहतर सुविधा मिल सके।
रिपोर्ट के अनुसार आज जिले में 77 मेलों में कुल 3072 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से कुल 3066 मरीजों का उपचार किया गया। इन मेलों में 88 डॉक्टर एवं 328 पैरामेडिकल स्टाफ ने सेवाएँ प्रदान कीं।

                                       

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रक्तदान से 48 घंटे के भीतर शरीर में रक्त की भरपाई हो जाती है और इससे स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है -  जिलाधिकारी

Mon Nov 10 , 2025
रक्तदान से 48 घंटे के भीतर शरीर में रक्त की भरपाई हो जाती है और इससे स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है –  जिलाधिकारी ‘रक्तदान महादान’- डीएम ने किया शुभारंभ, बोले- हर व्यक्ति बने जीवनदाता आजमगढ़। मंडलीय जिला चिकित्सालय में रविवार को स्वास्थ्य विभाग एवं अपराजिता संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में […]

You May Like

advertisement