स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्थाओं पर सीएमओ सख्त, चिकित्सकों की समय से उपलब्धता और साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश

स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्थाओं पर सीएमओ सख्त, चिकित्सकों की समय से उपलब्धता और साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश

  आजमगढ़ । मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने मंगलवार की सुबह ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से चिकित्सकों की समय से उपलब्धता, साफ-सफाई, पेयजल, मरीजों की सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव में चिकित्सकों के समय से उपलब्ध न रहने की शिकायत के मद्देनजर निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी चिकित्सक निर्धारित समय पर स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित रहकर मरीजों को सेवाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि ड्यूटी में लापरवाही अथवा समय से उपस्थित न रहने की स्थिति में संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
   निरीक्षण के दौरान मरीजों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं पाई गई, जिस पर अतिरिक्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पेयजल की सुविधा उपलब्ध पाई गई, लेकिन इसे निरंतर दुरुस्त एवं स्वच्छ बनाए रखने को कहा गया। परिसर की सफाई व्यवस्था कुल मिलाकर संतोषजनक पाई गई, फिर भी मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने तथा अस्पताल परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
  उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं अधिकांश पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित मिले तथा निरीक्षण के समय कोई कर्मचारी अनुपस्थित नहीं पाया गया। ओपीडी एवं पंजीयन कक्ष में मरीजों के लिए टोकन एवं कतार व्यवस्था सुचारू मिली। औषधि स्टोर में आवश्यक एवं जीवनरक्षक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाई गईं।
  प्रसव कक्ष का निरीक्षण कर स्वच्छता एवं उपकरणों की उपलब्धता की समीक्षा की गई। वार्ड में भर्ती मरीजों से भोजन एवं दवाओं की गुणवत्ता का फीडबैक भी लिया गया। चिकित्सकों को निर्देशित किया गया कि मरीजों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करें तथा अस्पताल/जन औषधि केंद्र में उपलब्ध दवाओं को प्राथमिकता से लिखें।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ में निरीक्षण के दौरान शौचालय अत्यधिक गंदा पाया गया तथा परिसर में घास-फूस एवं गंदगी फैली हुई मिली। इस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को तत्काल सफाई कराने तथा नियमित रूप से स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना भी स्वास्थ्य संस्थानों की जिम्मेदारी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति, साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, शौचालय, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों की मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं समय से उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। व्यवस्थाओं में कमी अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

                           (डॉ. एन.आर. वर्मा)
                         मुख्य चिकित्साधिकारी
                              आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खराब विद्युत आपूर्ति को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Wed Aug 19 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत खराब विद्युत आपूर्ति को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन रायबरेली अखिल भारतीय हिंदू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री ने सरेनी विधानसभा क्षेत्र में खराब विद्युत आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में […]

You May Like

Breaking News

advertisement