Uncategorized

धीमी प्रगति पर सीएमओ सख्त—निर्माणाधीन 30 बेड सीएचसी का औचक निरीक्षण, समयबद्ध पूर्णता के निर्देश

धीमी प्रगति पर सीएमओ सख्त—निर्माणाधीन 30 बेड सीएचसी का औचक निरीक्षण, समयबद्ध पूर्णता के निर्देश

   मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा द्वारा तहबरपुर एवं मिर्जापुर ब्लॉक के अंतर्गत निर्माणाधीन 30 शैय्या क्षमता वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति अपेक्षित स्तर के अनुरूप न पाए जाने पर उन्होंने गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाई और कार्य में तेजी लाकर समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
  तहबरपुर ब्लॉक के बरसरा खालसा स्थित सीएचसी में कार्य की गति धीमी पाई गई। यद्यपि टाइल्स, रंगाई-पुताई एवं फिनिशिंग कार्य प्रगति पर हैं, फिर भी समग्र प्रगति संतोषजनक नहीं रही। इस पर सीएमओ ने कार्यदायी एजेंसी को तत्काल गति बढ़ाने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता द्वारा दो माह में कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।

इसी क्रम में मिर्जापुर स्थित सीएचसी का निरीक्षण किया गया, जहां परिसर विकास, सड़क निर्माण एवं इंटरलॉकिंग कार्यों में देरी पर नाराजगी जताई गई। यहां एक माह के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।
सीएमओ ने निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं तथा गुणवत्ता मानकों से कोई समझौता न किया जाए। साथ ही विद्युत कार्यों से संबंधित लंबित एस्टीमेट शीघ्र तैयार कर प्रेषित करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य में कोई बाधा न आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही या अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता एस.पी. राय एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमाशरण पांडेय उपस्थित रहे।

                                      

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel