हरियाणा विधान सभा में कॉफी-डे का कैफे शुरू

हरियाणा विधान सभा में कॉफी-डे का कैफे शुरू।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण पहले ग्राहक के तौर पर बनाना-बाइट की चिप्स खरीदी।

चंडीगढ़, 8 अप्रैल :
हरियाणा विधान सभा में लंबे इंतजार के बाद कॉफी-डे का कैफे शुरू हो गया है। मंगलवार को हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने रिबन काट कर इसका उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने पहले ग्राहक के तौर पर बनाना-बाइट की चिप्स खरीदी और उनका मनोबल बढ़ाया। कल्याण ने कैफे संचालकों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यहां अच्छी गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ उपलब्ध रहेंगे। इस कैफे से हरियाणा विधान सभा के कर्मचारियों को उचित दाम पर कॉफी और स्नैक्स मिल सकेंगे। विधान सभा कर्मचारियों को इस प्रकार के कैफे की लंबे समय से जरूरत महसूस हो रही थी। कैफे खुलते ही यहां खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया। इस कैफे के संचालक अभिनव मिश्रा ने बताया कि यहां कैपेचिनो, एसप्रेसो, सैंडविच, कोल्ड कॉफी, विभिन्न प्रकार के शेक उपलब्ध रहेंगे।
इसके बाद विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधान सभा परिसर के अनेक कार्यालयों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
हरियाणा विधान सभा में कैफे कॉफी-डे का कैफे का उद्घाटन करते हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माँ भगवती जागरण और भंडारा श्री दुर्गा देवी मन्दिर के प्रांगण में होगा : डॉ. मिश्रा

Wed Apr 9 , 2025
माँ भगवती जागरण और भंडारा श्री दुर्गा देवी मन्दिर के प्रांगण में होगा : डॉ. मिश्रा। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली (कुरुक्षेत्र) के पीठाधीश डॉ. मिश्रा ने भक्तों को आज संकीर्तन में बताया कि डॉ. मिश्रा का पैत्रिक परिवार परदादा स्वर्गीय पंडित सीता राम […]

You May Like

advertisement