कलेक्टर ने किया महतारी सदन एवं महिला योग भवन का निरीक्षण, कहा ऐसा कार्य करें कि सालों तक अच्छी गुणवत्ता के लिए करें याद

रायपुर, 21 फरवरी 2026। रायपुरा स्थित विप्र नगर में निर्माणाधीन महतारी सदन एवं योग भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि ऐसा काम करें कि लोग सालों साल तक अच्छी गुणवत्त्ता के लिए याद करें।

कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त ने टाटीबंध स्थित नवनिर्मित महतारी सदन सह आंगनबाड़ी केन्द्र जोन-08 का अवलोकन किया। उन्होंने निरंतर साफ-सफाई रखने पर जोर दिया। यहां पर बच्चों के लिए विशेष किड जोन बनाए गए हैं। जहां पर छोटे बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ परंपरागत सहित अन्य खेलों की भी अच्छी सुविधा है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों इसका शुभारंभ हुआ था जो जिले का अत्याधुनिक सुविधाओं वाला केन्द्र है।

इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन, ट्रैफिक डीसीपी श्री विकास कुमार, एडीसीपी श्री विवेक शुक्ला, एसीपी गुरजीत सिंह एवं सतीश ठाकुर एवं एसडीएम श्री नन्दकुमार चौबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनगणना 2027 हेतु प्रथम चरण के द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण आयोजित

Sat Feb 21 , 2026
राजनांदगांव 21 फरवरी 2026/ आगामी जनगणना 2027 के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रथम चरण अंतर्गत द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह की उपस्थिति में जनगणना की प्रक्रिया, हाउस लिस्टिंग, हाउसिंग सर्वे एवं मैपिंग के विभिन्न […]

You May Like

Breaking News

advertisement