वंदे मातरम के 150 वर्ष पर जिले भर में स्मरणोत्सव कार्यक्रम
राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा बलरामपुर
जनपद से लेकर ग्राम पंचायत तक मनाया गया उत्सव
जन-जन ने किया राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन

बलरामपुर, 07 नवम्बर 2025/ वंदे मातरम के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिलेभर में उत्साह और गौरव का माहौल रहा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर वंदे मातरम स्मरणोत्सव कार्यक्रम जिला मुख्यालय सहित, सभी कार्यालयों जनपद, नगरीय निकायो, ग्राम पंचायतों एवं शैक्षणिक संस्थानों में भी सीधा प्रसारण किया गया।
वंदे मातरम् के 150वीं वर्षगांठ पर जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज की उपस्थिति में वंदे मातरम् स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का गायन किया।
शासकीय महाविद्यालयों एवं जिले समस्त शासकीय/अशासकीय स्कूलों में भी वंदे मातरम अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। साथ ही उपस्थित प्राध्यापकों, शिक्षक-शिक्षकाओं के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम् गीत का गायन किया।
जनपद पंचायत वाड्रफनगर के सभाकक्ष में कार्यक्रम में प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशी सिंह पोर्ते, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वंदे मातरम् स्मरणोत्सव कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित लोगों के साथ वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन भी किया। इसी प्रकार इस कार्यक्रम का आयोजन सभी जनपद पंचायत कार्यालयों में वंदे मातरम् गीत का गायन किया।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर, रामानुजगंज एवं समस्त नगर पंचायतों में भी वंदे मातरम् स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर राष्ट्रीय गीत के रचयिता श्री बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों ने वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गायन किया गया।
इसके साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों, पशु चिकित्सालयों में भी प्रधानमंत्री के संबोधन पश्चात वंदे मातरम का गायन किया गया।




