जिले में शुरू हुआ संचारी रोग नियंत्रण अभियान

जिले में शुरू हुआ संचारी रोग नियंत्रण अभियान

👉संचारी रोगों से निपटने के लिए सभी का सहयोग जरूरी: सुब्रत पाठक

कन्नौज, जिला रिपोर्टर प्रशांत त्रिवेदी

विनोद दीक्षित चिकित्सालय में शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक  अभियान का शुभारंभ सांसद सुब्रत पाठक ने फीता काट कर किया।। जनपद में यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलाया जायगा।।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ अवसर पर सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाव हेतु पूरे महीने साफ-सफाई व फागिंग के साथ ही जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि बरसात के मौसम में वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण पाया जा  सकें।
उन्होंने लोगों से अपील की इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी ईमानदारी व लग्न के साथ सहयोगी भूमिका निभाएं। किसी प्रकार की कोताही न बरतें क्योंकि ये अभियान लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डा.विनोद कुमार ने बताया बताया कि  संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा।यह अभियान सरकार की विशेष प्राथमिकताओं में से एक है। किसी भी अभियान को सफल बनाने हेतु जनता की सहभागिता एवं योगदान महत्वपूर्ण होता है। संचारी रोग नियंत्रण माह में बीमारियों  से बचाव व उपायों का जितना ज्यादा प्रचार-प्रसार व  जन -जागरूकता होगी उतना ही हम बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों को नियंत्रण करने में सक्षम होंगे। 
संचारी रोग के नोडल डा.ब्रजेश शुक्ला ने कहा कि संचारी रोगों व कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में भी स्वच्छता की बड़ी भूमिका है।इसलिए अभियान से जुड़े सभी कर्मियों को अनिवार्य रूप से बचाव के सभी उपायों का पालन करते हुए कार्य करने के निर्देश दिएं गये हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी हिलाल अहमद खान ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, ग्राम पंचायत व अन्य संबंधित विभागों के संयुक्त सहयोग से पूरे महीने वेक्टर जनित एवं संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नालियों की साफ-सफाई, कचरा निस्तारण , स्वचछ पेयजल व स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनपद के सभी क्षेत्रों में संचारी रोगों से बचाव एवं उपायों से सम्बंधित होर्डिंग, बैनर,पंपलेट, पोस्टर लगाये गए हैं  साथ ही प्रचार वैन आदि विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा किया जा रहा है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर साफ-सफाई करायी जा रही है, कीटनाशक का छिड़काव हो रहा है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा नरेंद्र राजपूत, महामंत्री शैलेन्द्र दुबे, एसीएमओ थे.पी.सलोनिया,डा.गीतम सिंह चिकित्साधीक्षक डा.सुधान्तु दुबे व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं

Sat Oct 1 , 2022
सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं✍️ जिला रिपोर्टर प्रशांत त्रिवेदीआज जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होनें कहा कि आईजीआरएस एंव जनता दर्शन पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement