01 फरवरी को पुलिस लाइन परसदा में स्कूल बसों का अनिवार्य भौतिक परीक्षण शिविर आयोजित

महासमुंद 22 जनवरी 2026/ जिले में संचालित स्कूल बसों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के हेतु रविवार 01 फरवरी 2026 को स्कूल बसों का भौतिक परीक्षण शिविर आयोजित किया गया है। शिविर का आयोजन सुबह 10ः00 बजे से पुलिस लाइन परसदा में किया जाएगा। इस शिविर में झलप, तुमगांव, बागबाहरा एवं महासमुंद तहसील अंतर्गत संचालित समस्त स्कूलों की बसों को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।
जिला परिवहन अधिकारी ने निर्देशित किया है कि स्कूल प्रबंधन अपने संस्थान में संचालित सभी स्कूल बसों को निर्धारित तिथि एवं समय पर वाहन चालक एवं परिचालक सहित तथा वाहन व उनसे संबंधित समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ निरीक्षण हेतु उपस्थित कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय एवं स्थान पर वाहन अथवा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रबंधन का होगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फसलचक्र परिवर्तन से जल संरक्षण और कृषि समृद्धि की नई पहचान बन रहा धमतरी

Thu Jan 22 , 2026
धमतरी, 22 जनवरी 2026/ धान की परंपरागत खेती के लिए पहचाने जाने वाले रत्नागर्भा जिला धमतरी में अब कृषि नवाचार और जल संरक्षण की नई इबारत लिखी जा रही है। वर्षों से धान-प्रधान खेती पर निर्भर इस जिले में पहली बार बड़े पैमाने पर फसलचक्र परिवर्तन को व्यवहार में उतारते […]

You May Like

advertisement