आर.बी.सी. 6-4 के तहत 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद 23 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 5 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बेलसोंडा के मृतक भारत ध्रुव की माता श्रीमती नंदिनी ध्रुव के लिए एवं सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम रक्शा के मृतक श्री शोभाराम पाण्डे की पत्नी श्रीमती गोमती पाण्डे के लिए, ग्राम छिंदपाली के मृतक श्री राकेश साहू की पत्नी श्रीमती देवकुमारी के लिए व ग्राम अमरकोट के मृतक श्री रामलाल भोई की पत्नी श्रीमती देमोती के लिए तथा आग में जलने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत गंजपारा वार्ड 10 की मृत्तिका श्रीमती लक्ष्मी पाटकर के पति श्री दुर्गा प्रसाद पाटकर के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पशु कल्याण जागरूकता माह के तहत जिले में पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन

Fri Jan 23 , 2026
ग्राम बड़ेसाजापाली शिविर में 12 पशुओं का उपचार, 10 पशुओं को कृमिनाशक, 16 कोऔषधि वितरण तथा 378 पशुओं का टीकाकरण किया गया महासमुंद 23 जनवरी 2026/ पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निर्देशानुसार 14 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक पशु कल्याण जागरूकता माह का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान […]

You May Like

advertisement