प्रो. चंद्रचारू त्रिपाठी को एन.आई.टी.टी.टी.आर., भोपाल का निदेशक नियुक्त किए जाने पर किया अभिनंदन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 5 मई : विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान द्वारा प्रो. चंद्र चारू त्रिपाठी को राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान (एन.आई.टी.टी.टी.आर.), भोपाल का निदेशक नियुक्त किए जाने पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रो. सी.सी. त्रिपाठी यू.आई.ई.टी. के निदेशक होने के साथ-साथ विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। उनका अभिनंदन विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान, पूर्व छात्र परिषद, हिन्दी साहित्य भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं प्रेरणा संस्था के सदस्यों ने स्मृति चिह्न, श्रीफल और अंगवस्त्र से किया। कार्यक्रम में मंचासीन प्रो. सी.सी. त्रिपाठी, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वंदना त्रिपाठी, विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के निदेशक डॉ. रामेन्द्र सिंह, पूर्व छात्र परिषद के अ.भा. संयोजक डॉ. पंकज शर्मा एवं संस्थान के शोध निदेशक डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा रहे। संस्थान के निदेशक डॉ. रामेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रो. त्रिपाठी अद्भुत क्षमता एवं कर्तव्यनिष्ठा के धनी हैं। संस्थान को जब भी आवश्यकता पड़ी तो वे सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहे। उनका विद्या भारती की पूरी टीम के साथ सम्पर्क रहा। उन्होंने अपने सेवाकाल के साथ-साथ समाजोपयोगी अनेक कार्य किए। उन्होंने प्रो. त्रिपाठी की नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यू.आई.ई.टी. में उन्होंने छात्रों को निपुण किया ही, अब वे अपने आगामी कार्यकाल में शिक्षकों को भी निपुण करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा ने कहा कि विनम्रता विद्वत्ता की पहचान है।
जो व्यक्ति जितना विनम्र होगा उतना ही ज्यादा विद्वान होगा। ऐसी विनम्रता एवं इन्सानियत प्रो. त्रिपाठी में देखने को मिलती है। उन्होंने सदा ही छात्रों को प्रेरित किया। वे विज्ञान के ज्ञाता होने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के भी अच्छे ज्ञाता हैं और इस विषय पर खूब विचार-विमर्श करते हैं। वे हमेशा छात्रों के हित में और उनके साथ खड़े दिखाई दिए। पूर्व छात्र परिषद के संयोजक डॉ. पंकज शर्मा ने कहा कि एक गुरु के रूप में उनके विचार हम सबको प्रेरित करते हैं। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। जैसा आशीर्वाद हमें मिला, भविष्य में अन्यों को मिले, ऐसी कामना है। हिन्दी साहित्य भारती के महामंत्री डॉ. ऋषिपाल ने कहा कि प्रो. त्रिपाठी का अथाह सहयोग मार्गदर्शक के रूप में मिला है। उन्होंने सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि त्रिपाठी जी के गुण हम सभी को आत्मसात करने चाहिए। वे अवश्य ही आगामी कार्यक्षेत्र में भी चहुंमुखी विकास के लिए पहचाने जाएंगे। कुवि परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने कहा कि प्रो. त्रिपाठी अभिनव विचार लेकर चलते हैं। उच्चकोटि के व्यक्तित्व के धनी त्रिपाठी जी का मार्गदर्शन एवं उनकी सकारात्मकता हमेशा मिलती रही। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे नए कार्यक्षेत्र में जाकर भी अपने नवीन अविष्कारों से हम सबको गौरवान्वित करेंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सुभाष कलसाना ने कहा कि अ.भा.वि.प. कार्यकर्ता जब भी किसी समस्या को लेकर प्रो. त्रिपाठी के पास गए तो उन्होंने सहज ही समस्या का समाधान कराया। वे हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहे। प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेणु खुग्गर ने
कहा कि प्रो. त्रिपाठी का जैसा सहयोग प्रेरणा संस्था को मिला, उसी प्रकार नई जगह जाकर अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी उनका सहयोग मिले। अपने सम्मान में भावुक हुए प्रो. चंद्र चारू त्रिपाठी ने संस्थान के निदेशक डॉ. रामेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के साथ जोड़ा। उन्हें यहां से भी बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि वे हमेशा पारदर्शिता के पक्षधर रहे हैं और यही पाठ उन्होंने छात्रों को भी पढ़ाया। उन्होंने कहा कि शिक्षक का कुछ भी व्यक्तिगत नहीं होता, उसके पास जो भी है, वह सब समाज के लिए ही है। वे नई जगह जाकर भी अपनी जिम्मेवारियों को बखूबी निभाएंगे। कार्यक्रम में डॉ. आर.ऋषि, डॉ. राजेश्वर प्रसाद मिश्र, डॉ. शशि मित्तल, राजेश सिंगला, डॉ. सुनील भारती, हरि सिंह, हरिकेश पपोसा, राजीव गाबा, महेन्द्र कपूर, पंकज जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कुमारी पिंकी, हरीश जोशी, सुखविन्द्र कुमार ने किया।
राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान (एन.आई.टी.टी.टी.आर.), भोपाल का निदेशक नियुक्त किए जाने पर प्रो. चंद्रचारू त्रिपाठी का अभिनंदन करते विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के निदेशक डॉ. रामेन्द्र सिंह, पूर्व छात्र परिषद के अ.भा. संयोजक डॉ. पंकज शर्मा, शोध निदेशक डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालकुआं: कांग्रेस की समीक्षा बैठक आयोजित,

Thu May 5 , 2022
लालकुआंरिपोर्ट:- जफर अंसारीस्लग:- कांग्रेस की समीक्षा बैठक आयोजित। एंकर:- नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह के कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी की चुनाव समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें बतौर पूर्व मुख्यमंत्री एवं लालकुआं विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे हरीश रावत पहुंचे इस दौरान अपने संबोधन में तमाम […]

You May Like

advertisement