Uncategorized

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा जन्म-दिन की दी बधाई

चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक 25 जनवरी : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्म-दिवस की बधाई देते हुए शाल ओढ़ाकर व फूलों का गुलदस्ता भेंट करके बधाई दी।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा की मौजूदगी में प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा संयुक्त रूप से बधाई दी।
जहां पर हरियाणा प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा और प्रदेश महासचिव अखिल नाथ व संरक्षक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक एवं हरियाणा प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स फेडरेशन के प्रदेश महासचिव सरदार गुरमीत सिंह देओल और प्रदेश संगठन सचिव अरविंद बक्शी भी उपस्थित रहें।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उनके सरकारी निवास पर हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ प्रधान गिरीश चंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी।
आपको बता दें कि, पहली बार विधायक से लेकर मंत्री बनने तक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद रहे और संसद में श्रम की स्थायी समिति के सदस्य भी रहे।
इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेत्तृत्व एवं मार्गदर्शन में आमजन सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button